Kal Ka Rashifal 29 April 2026: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन वैशाख मास की त्रयोदशी तिथि है, जिसे धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए दिन सफलता लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है।
आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा (Aaj Ka Rashifal) आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए धैर्य रखें। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। काम का दबाव अधिक हो सकता है, जिससे थकान महसूस होगी। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक राहत देगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए संयम जरूरी है। अनावश्यक खर्चों से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा और मेहमानों का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। पुराने काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संतान को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। बाहर जाते समय बड़ों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। व्यापार में लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाना जरूरी है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए सावधानी जरूरी है। बातचीत में संयम रखें और विवाद से दूर रहें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी में सफलता और सम्मान मिलेगा। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, खासकर विदेश से जुड़े कामों में। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है और घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। डेयरी या दूध से जुड़े व्यापार में लाभ हो सकता है। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और संतान की चिंता हो सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। छात्र पढ़ाई के लिए बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। पुराने कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: फ्लाइट्स होंगी महंगी या कैंसिल? तेल संकट से एयरलाइंस पर बड़ा खतरा, सरकार से मांगी मदद, जानें वजह






