SUV Launched: भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट की कारें तेजी से ग्राहकों को पंसद आ रही है। कंपनी ने अपने इसी सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने के लिए Kia Sonet को और भी अधिक किफायती कर दिया है। दरअसल, Kia ने Sonet के नए ऑटोमेटिक वेरिएंट लॉन्च किया गया हैं, जिनकी भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है।
बता दें कि Kia ने Sonet शहरों में ऑटोमेटिक कार पसंद करने वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। ऐसे में आइए इस कार के फीचर्स और अन्य डिटेल यहां विस्तार से जानते हैं।
सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट पेश (Cheaper Automatic Variants Introduced)
दरअसल, Kia Sonet पहले से ही भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय SUV है। अभी तक इसकी कुल बिक्री 5 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसी सफलता को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी ने अब इसके सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट पेश किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इस कार को खरीद कर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।
10 लाख से कम में ऑटोमेटिक SUV
- Sonet के डीजल और टर्बो पेट्रोल दोनों इंजन के साथ किफायती ऑटोमेटिक वेरिएंट पेश किए हैं।
- डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत 78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
- टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट 9 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत से शुरू होता है।
- ग्राहक अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में पेट्रोल और डीजल दोनों ऑटोमेटिक विकल्पों के साथ Sonet खरीद सकते हैं।

Kia Sonet का इंजन और ट्रांसमिशन
- Kia Sonet में दो इंजन विकल्प मिलते हैं।
- इसमें 5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन और 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
- टर्बो पेट्रोल इंजन 7-स्पीड DCT (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन) के साथ आता है।
- दोनों ही इंजन बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग के लिए जाने जाते हैं।
Kia Sonet के वेरिएंट और कीमत
- Sonet के डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 9,77,900 रुपये से शुरू होकर 11,56,900 रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। वहीं, पेट्रोल टर्बो DCT वेरिएंट 9,89,900 रुपये से शुरू होकर करीब 10,83,900 रुपये तक है।
- डीजल ऑटोमेटिक का सबसे सस्ता वेरिएंट HTE(O) है, जबकि पेट्रोल टर्बो ऑटोमेटिक का बेस वेरिएंट HTK(O) है। वहीं डीजल ऑटोमेटिक का टॉप वेरिएंट HTK+(O) है।
नए रंगों में उपलब्ध
Kia Sonet को कंपनी ने कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसमें इम्पीरियल ब्लू, प्यूटर ऑलिव, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर, अरोरा ब्लैक पर्ल और ग्रेविटी ग्रे जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस साल मैग्मा रेड रंग भी पेश किया है। X-Line वेरिएंट अरोरा ब्लैक पर्ल और मैट ग्रेफाइट रंग में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 22वीं किस्त हुई जारी, 9.32 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ ट्रांसफर, आपका नहीं आया पैसा करें ये काम






