Kiwi Benefits at Night: रात में सोने से पहले कीवी खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे, कैंसर से क्या है कनेक्शन?

रात में सोने से पहले कीवी खाने के फायदें

Kiwi Benefits at Night: कीवी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासतौर पर जब आप इसे रात को सोने से पहले खाते हैं, तो यह शरीर में रामबाण की तरह काम करता है। दरअसल, यह छोटा सा फल स्वाद में खट्टा-मीठा लगता है, लेकिन इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी वजह के चलते हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस कीवी को डाइट में फलों को शामिल करने की सलाह देते हैं।

ऐसे में आइए आज के इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि किया सच में रात को सोने से पहले 2 कीवी खाना आपके लिए सही है या नहीं।

कीवी में पोषण तत्व (Nutritional Content of Kiwi)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान, तनाव, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि कम होने का असर हमारी सेहत पर सीधे तौर पर इसका असर दिखाई पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर भी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। कीवी भी उन्हीं फलों में शामिल है, जिसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पोषक तत्व शरीर के लिए तरह से लाभदायक होते हैं।

सोने से पहले 2 कीवी खाने से क्या फायदा होता है?

कीवी फल (Kiwi Fruit) को बेहतर नींद से जोड़कर देखा गया है। खासतौर पर जिन लोगों को नींद आने में परेशानी होती है, उनके लिए सोने से कुछ घंटे पहले कीवी खाना फायदेमंद है। कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि रात में कीवी खाने (Eating kiwi at Night) से नींद अच्छी आती है और जल्दी भी नींद आती है।

कीवी में सेरोटोनिन (Serotonin in kiwi) सहित कई ऐसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो नींद से जुड़े परेशानी में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कीवी खाने से व्यक्ति की नींद की समस्या दूर हो जाएगी। नींद के लिए खानपान के साथ नियमित दिनचर्या और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है।

कीवी सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल है
कीवी सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल है

पाचन और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

  • कीवी को पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा फल है। इसमें अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर (Dietary fiber) पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाने और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को अक्सर पेट साफ न होने, कब्ज या पाचन से जुड़ी परेशानी रहती है, तो संतुलित डाइट में कीवी को शामिल करना जरूरी है।
  • इसमें मौजूद फाइबर आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, कीवी में मौजूद कुछ तत्व गट माइक्रोबायोम के लिए भी उपयोगी हैं।
  • कीवी खाने से सिर्फ पेट से जुड़ी हर एक समस्या ठीक होती है, ऐसा मानना सही नहीं है। लगातार कब्ज, पेट दर्द या पाचन संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

क्या कीवी खाने से कैंसर का खतरा कम होता है?

कीवी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है, कि इसे खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। दरअसल, कीवी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। पर्याप्त फाइबर का सेवन खासतौर पर आंतों और कोलन की सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। इसी वजह से फाइबर युक्त आहार को कोलन कैंसर के कम जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है। लेकिन कीवी या कोई भी एक फल कैंसर को रोकने या उसका इलाज करने की गारंटी नहीं देता है। कैंसर का खतरा कई चीजों पर निर्भर करता है, जिसमें उम्र, आनुवंशिक कारण, जीवनशैली, खानपान और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारक शामिल हैं।

इसलिए कीवी को कैंसर की दवा या इलाज समझने के बजाय एक हेल्दी डाइट (Healthy Diet) का हिस्सा मानना चाहिए। फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पर्याप्त फाइबर वाला संतुलित आहार लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद कर सकता है।

रात में कितनी कीवी खाना सही है?

रात में 1-2 कीवी खाना ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए यह एक सामान्य डाइट का हिस्सा है। वहीं, अगर आप नींद की परेशानी में राहत पाना चाहते हैं, तो आपको इस फल को सोने से करीब 1-2 घंटे पहले ही खाना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि अगर कीवी खाने के बाद पेट में जलन, गैस, एलर्जी या किसी तरह की परेशानी महसूस होती है, तो इसका सेवन तुंरत बंद कर दें और आपको फिर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। खासतौर पर किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति या किसी विशेष डाइट पर रहने वाले लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह पर ही कीवी का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल, अब 38 जज संभालेंगे देश की सबसे बड़ी अदालत

Recent Posts