LPG Cylinder New Rules: 1 मई से नए नियम हुए लागू, ये काम नहीं किए तो बंद हो सकती है गैस सप्लाई

LPG Cylinder

LPG Cylinder New Rules: देशभर में LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल, मई के शुरुआत दिनों में ही केंद्र सरकार और ऑयल कंपनियों ने गैस कनेक्शन को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं, जो 1 मई 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। इन नियमों का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। अगर आपने समय रहते जरूरी काम नहीं किया, तो आपकी गैस सप्लाई बंद हो सकती है।

बता दें कि यह नियम LPG और PNG कनेक्शन धारकों दोनों के लिए ही बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए यहां जानते हैं, इससे जुड़ी हर एक जानकारी क्या है?

1 मई से लागू नए नियम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनियों के द्वारा जारी किए गए नए नियमों की अपडेट के तहत अब से गैस कनेक्शन (Gas Connection) में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह नियम 1 मई से लागू कर दिए है।

e-KYC अब हुआ अनिवार्य

नए नियमों के अनुसार, सभी LPG और PNG कनेक्शन धारकों के लिए e-KYC करवाना जरूरी कर दिया गया है। अगर किसी उपभोक्ता ने अभी तक KYC पूरी नहीं की है, तो उसे गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिलेगी।

ऑयल कंपनियों का कहना है कि यह कदम डुप्लिकेट कनेक्शन और सब्सिडी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है।

इन बातों का ध्यान रखें

  • बिना KYC के सिलेंडर रिफिल नहीं होगा
  • अधूरी KYC होने पर डिलीवरी रोक दी जाएगी
LPG Cylinder New Rules: 1 मई से नए नियम हुए लागू
LPG Cylinder New Rules: 1 मई से नए नियम हुए लागू

LPG और PNG दोनों कनेक्शन रखने वालों के लिए नियम

सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एक ही व्यक्ति के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन नहीं रह सकते। अगर आपके पास पहले से PNG कनेक्शन है, तो आपको LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

नए नियम क्या कहते हैं:

  • दो कनेक्शन होने पर एक बंद होगा
  • नियम का पालन नहीं किया तो गैस सप्लाई रोकी जा सकती है

OTP से मिलेगी गैस डिलीवरी

नए सिस्टम के तहत अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी पूरी तरह डिजिटल हो गई है।
जब आप सिलेंडर बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP (डिलीवरी कोड) भेजा जाएगा।

डिलीवरी के समय:

  • एजेंट को OTP देना अनिवार्य होगा
  • OTP के बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैस कंपनियों व तेल कंपनी के द्वारा यह सिस्टम फर्जी डिलीवरी और गलत उपयोग को रोकने के लिए लागू किया गया है।

सब्सिडी वाले सिलेंडर पर सख्ती (Strictness on Subsidized Cylinders)

सरकार ने यह भी साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं की KYC पूरी नहीं है या जिनका बैंक अकाउंट एक्टिव नहीं है, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
अगर ये शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो गैस कनेक्शन बंद भी किया जा सकता है। शर्तें कुछ इस प्रकार से हैं।

  • आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए
  • बैंक खाता एक्टिव होना जरूरी
  • KYC पूरी होना अनिवार्य

क्यों लागू किए गए ये नियम?

ऑयल कंपनियों के अनुसार, नए नियम लागू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य हैं:

  • डुप्लिकेट कनेक्शन खत्म करना
  • सब्सिडी के गलत इस्तेमाल को रोकना
  • फर्जी बुकिंग और डिलीवरी पर लगाम लगाना
  • सिस्टम को डिजिटल और पारदर्शी बनाना

क्या करें ताकि गैस सप्लाई बंद न हो?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी LPG सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे, तो ये जरूरी काम तुरंत करें:

  • अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर e-KYC कराएं
  • आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करें
  • मोबाइल नंबर अपडेट या रजिस्टर कराएं
  • OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को समझें
  • डुप्लिकेट या इनएक्टिव कनेक्शन चेक करें
  • देखें कि आपके एरिया में PNG कनेक्शन उपलब्ध है या नहीं

किसे मिलेगी बिना रुकावट सप्लाई?

जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही KYC पूरी कर ली है, बैंक और आधार लिंक कर रखा है और साथ ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया है, ऐसे में उन्हें गैस सप्लाई पहले की तरह मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें: New Gas Connection Rules 2026: नए LPG कनेक्शन पर लगी अस्थायी रोक, जानें क्या है सरकार का प्लान

Recent Posts