LPG Gas Cylinder Price Hike: शालीमार गार्डन में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, एजेंसी के बाहर लोगों की लगी लंबी कतारें

शालीमार गार्डन में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़

LPG Gas Cylinder Price Hike:बीते दो दिनों से देशभर में महंगाई की मार और अचानक गैस की किल्लत से मानों भारत के कुछ राज्यों में हड़कप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ शहरों में लोग गैस एजेंसी के बाहर गैस भरवाने व सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइने लगा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद, शालीमार गार्डन (Shalimar Garden) इलाके में भारत गैस एजेंसी के बाहर लोगों की सिलेंडर भरवाने को लेकर भारी भीड़ देखने को मिली। बताया जा रहा है कि जब लोगों को गैस संकट की खबर के बारे में पता चला है, तो लोग पहले से ही गैस सिलेंडर स्टॉक (Gas Cylinder stock) में रख रहे हैं। इसलिए आज सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंचने लगे।

गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बुधवार को शालीमार गार्डन इलाके में भारत गैस एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे हैं। देखते ही देखते एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर बाद स्थिति थोड़ी अव्यवस्थित हो गई।

पुराने रेट की उम्मीद में सिलेंडर लेने पहुंचे

स्थानीय लोगों के मुताबिक,गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की खबर मिलते ही कई लोग पुराने रेट पर सिलेंडर लेने की उम्मीद में एजेंसी पहुंचे। इसी वजह से सुबह के वक्त एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ काफी ज्यादा देखने को मिली, जिसकी वजह से लोगों की लाइनें एजेंसी के बाहर तक बनी। कई लोग सुबह जल्दी ही लाइन में लग गए ताकि उन्हें जल्द से जल्द सिलेंडर मिल सके।

एजेंसी के बाहर भीड़ अधिक होने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली। कुछ जगहों पर धक्का-मुक्की और बहस की स्थिति भी देखी गई। हालांकि एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा लोगों को समझाकर लाइन व्यवस्थित कराने की कोशिश की और उन्हें जरूरत के मुताबिक गैस सिलेंडर दिया।

LPG Gas Cylinder Price Hike
LPG Gas Cylinder Price Hike

सिलेंडर की सप्लाई सामान्य

एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है, लेकिन अचानक ज्यादा लोग पहुंचने से भीड़ काफी अधिक बढ़ गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और सभी को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों पर आर्थिक परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। यह भी कहा कि कुछ परिवार पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं, ऐसे में गैस के दाम बढ़ने से घर का बजट और भी खराब कर सकती है।

देखते-देखते दोपहर तक एजेंसी के बाहर भीड़ कुछ कम हुई, लेकिन लोगों का आना-जाना पूरे दिन बना रहा। इसके अलावा, प्रशासन की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन करें।

गौरतलब है कि एलपीजी गैस सिलेंडर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा है। ऐसे में अचानक हुई कीमतों में बदलाव की खबर मिलते ही लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों की तरफ दौड़ पड़े। शालीमार गार्डन में भी इसी वजह से आज गैस एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

ये भी पढ़ें: LPG And Air India Price Hike: गैस सिलेंडर के बाद हवाई सफर भी महंगा, अब Air India ने बढ़ाया टिकट पर फ्यूल सरचार्ज

Recent Posts