LPG Price Hike: देशभर में गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से बढ़े दाम, यहां जानें नए रेट की लिस्ट

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, जानें नए रेट

LPG Price Hike: अप्रैल महीने के पहले दिन से ही यानी आज से आम जनता की जेब पर महंगाई की मार देखने को मिल रही है। दरअसल, 1 अप्रैल, 2026 से कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। बताया जा रहा है कि इस बार यह बढ़ोतरी कोई 20-25 या फिर 50 रुपए नहीं, बल्कि 195 से 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है और साथ ही ये नई कीमते आज से ही देशभर में लागू कर दी गई है।

बता दें कि यह नई कीमतें फिलहाल के लिए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर होगा। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि आपके शहर में LPG गैसे सिलेंडर के दाम क्या है?

बड़े शहरों में नए LPG रेट

कीमत बढ़ने के बाद अब देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए दाम (Commercial LPG Cylinders New Prices) इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 2078.50 रुपये (पहले 1884.50 रुपये)
  • मुंबई: 2031 रुपये
  • कोलकाता: 2208 रुपये
  • चेन्नई: 2246.50 रुपये
  • पटना: 2365 रुपये
  • जयपुर: 2031 रुपये

पहले भी बढ़ चुके हैं LPG सिलेंडर के दाम

देखा जाए तो भारत में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना यह कोई पहली बार नहीं है, लेकिन एक दम से इतना Hike होना यह शायद पहली बार हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 7 मार्च को भी गैस सिलेंडर महंगा किया गया था। उस समय घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा कर दिया गया था। साथ ही, अप्रैल 2025 में भी गैस की कीमतों (Gas Prices) में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

आम आदमी पर क्या होगा असर?

इस महंगाई के दौरान में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा होने का असर सबसे अधिक देश की आम लोगों पर सीधे तौर पर पड़ने वाला है। क्योंकि अब से जो लोग बाहर होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं, उनके लिए महंगा हो जाएगा। इसके अलावा फूड डिलीवरी, ढाबे और छोटे व्यापारियों की लागत भी बढ़ेगी। ऐसे में खाने-पीने की चीजों के दाम अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं गैस के दाम?

अनुमान है कि LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना मिडिल ईस्ट वॉर है। क्योंकि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसका मुख्य कारण बना हुआ है। वैश्विक तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे हालात की वजह से देशभर में हवाई ईंधन की कीमतों को प्रभावित किया है।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

फिलहाल, इस महंगाई के समय में सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आम घरों को अभी के लिए राहत मिली हुई है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत (Domestic Cylinder Price) अभी भी 913 रुपये है। अपने शहर के घरेलू गैस सिलेंडर के रेट जानने के लिए आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते है या फिर आप अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Jet Fuel Price Hike: पहली बार 2 लाख के पार पहुंचा हवाई ईंधन, अब फ्लाइट की टिकटे होगी महंगी, जानें दाम की पूरी लिस्ट?

Recent Posts