Mahindra EV: देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए अब कई लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ स्विच कर रहे हैं। इसी क्रम में कई बड़ी कंपनियां भी अपना पूरा योगदान दे रही है, ताकि वह अपने ग्राहकों की जरूरत के अनुसार, वाहनों को तैयार कर सके और उन्हें समय पर इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्चिंग पॉइट उपलब्ध करवा सके। दरअसल, Mahindra और Hindustan Petroleum (HPCL) की नई पार्टनरशिप के बाद भारत के HPCL पेट्रोल पंपों पर EV चार्जिंग स्टेशन बनाएं जाएंगे।
बता दें कि कंपनी के द्वारा यह बेहतरीन कदम न सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देगा, बल्कि यूजर्स के लिए सफर को काफी हद तक आसान बनाने में भी मदद करेगा।
क्या है दोनों कंपनियों की प्लानिंग?
Mahindra की Chagrin पहल और HPCL दोनों ने ही मिलकर देशभर में EV चार्जिंग स्टेशनों को लगाने का फैसला लिया है, जिसके चलते HPCL के पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया जाएगा। इनका मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन यूजर्स को आसानी से चार्जिंग सुविधा करवाना है।
HPCL का बड़ा नेटवर्क बनेगा ताकत
HPCL देश की बड़ी सरकारी तेल कंपनियों में से एक है, जिसके पास 24,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इसके अलावा, कंपनी पहले से ही 5,400 से ज्यादा EV चार्जिंग स्टेशन चला रही है। ऐसे में Mahindra के साथ यह साझेदारी इस खास नेटवर्क को और भी मजबूत करने का काम करेगी।

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा
बताया जा रहा है कि इन दोनों ही कंपनियों का यह खास समझौता ऐसे समय पर हुआ है, जब भारत तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। साथ ही, HPCL की तरफ से बड़े नेटवर्क का फायदा उठाकर देशभर में तेजी से चार्जिंग स्टेशनों को बनाना जा रहा है, जिससे EV यूजर्स को लंबा सफर तय करने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
तेज और बेहतर होगी चार्जिंग
मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी नए चार्जिंग स्टेशनों पर करीब 180kW के ड्यूल गन चार्जर लगाए जाएंगे। इससे इलेक्ट्रिक कारों को जल्दी और भरोसेमंद तरीके से चार्ज करने में मदद मिलेगी। खासकर चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित होने वाली है। यह भी बताया जा रहा है कि भारत में Chagrin by Mahindra कंपनी के उस बड़े प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत वह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है। कंपनी का लक्ष्य सिर्फ गाड़ियां बेचना नहीं, बल्कि एक मजबूत EV इकोसिस्टम को भी तैयार करना है, जिससे भविष्य में ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें: घरेलू उड़ानों पर खत्म हुई किराया सीमा, अब हवाई सफर के टिकट होंगे सस्ते






