New SIM Card Limit: सिम कार्ड को लेकर नए नियम जारी, ज्यादा नंबर होने होगी जांच और कार्रवाई, जानें वजह

New SIM Card Limit: सरकार सिम कार्ड को लेकर सरकार ने नियम सख्त किए

New SIM Card Limit: भारत सरकार ने सिम कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। दरअसल, अब से सरकार के द्वारा मोबाइल कनेक्शन से जुड़े नियमों को पहले से भी काफी अधिक सख्त कर दिया गया है, जिसमें नए सिम से लेकर आधार कार्ड आदि नए नियमों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। अगर आप हाल-फिलहाल में नए सिम लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

बता दें कि अब अगर कोई व्यक्ति अपने नाम पर तय सीमा से ज्यादा सिम कार्ड लेने की कोशिश करता है, तो अब कुछ नियम लागू होंगे।

मौजूदा मोबाइल नंबरों की होगी जांच

अगर आप अपने नाम पर तय सीमा से ज्यादा सिम लेने का प्लान कर रहे हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां नया कनेक्शन जारी करने से पहले आपके मौजूदा मोबाइल नंबरों की जांच की जाएगी। क्योंकि सरकार के द्वारा जारी किए गए नए नियम का मुख्य उद्धेश्य फर्जी या जरूरत से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन पर रोक लगाना और टेलीकॉम सिस्टम को अधिक सुरक्षित बनाना है।

टेलीकॉम विभाग यानी DoT (Department of Telecommunications) ने 17 अगस्त को टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं कि सिम कंपनियों को ऐसे ग्राहकों की पहचान के लिए जरूरी तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था करनी होगी, जो अपने नाम पर तय सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन (Mobile Connection) लेते हैं, ताकि सुरक्षा बनी रह सके। बताया जा रहा है कि यह नियम 24 अगस्त से लागू किए जाएंगे।

एक व्यक्ति कितने सिम कार्ड रख सकता है?

विभाग के द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार, भारत में एक व्यक्ति अपने नाम पर अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर्स और अलग-अलग सर्विस एरिया को मिलाकर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन रख सकता है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह सीमा अलग है। इन क्षेत्रों में एक व्यक्ति अधिकतम 6 मोबाइल कनेक्शन (Mobile Connection) रख सकता है।

नया सिम लेने से पहले होगी जांच

अब नया सिम कार्ड (New SIM Card) लेने से पहले ग्राहक के मौजूदा मोबाइल कनेक्शनों की जांच सही तरह से की जाएगी। इसका मतलब साफ है कि सिर्फ किसी एक टेलीकॉम कंपनी के नंबरों की ही जांच नहीं होगी, बल्कि दूसरे ऑपरेटर्स और अलग-अलग सर्विस एरिया (Service Area) में ग्राहक के नाम पर दर्ज कनेक्शनों की भी जांच होगी।

वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि अगर ग्राहक पहले ही तय सीमा तक मोबाइल कनेक्शन का लाभ ले चुका है, तो उसके नाम पर नया नंबर जारी नहीं किया जाएगा।

Digital Intelligence Platform करेगा मदद

भारत सरकार सिम नियम की पूरी प्रक्रिया को सही से लागू करने के लिए Digital Intelligence Platform (DIP) की मदद लेगी। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों से मिलने वाली ग्राहक जानकारी को एक साथ उपलब्ध करवाने में सरकार की मदद करेगा। इसके तहत यह पता लगाने मजा सकेगा कि किसी ग्राहक के नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन पहले से मौजूद हैं।

वहीं, इसके लिए 23 अगस्त से DIP पर उन ग्राहकों की फोटो भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिन्होंने सिम कार्ड की निर्धारित सीमा पूरी कर ली है। इससे टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहक की पहचान करने में एक और मदद मिलेगी। टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Companies) को इस प्लेटफॉर्म के साथ जरूरी सिस्टम इंटीग्रेशन पूरा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय सरकार के द्वारा दिया गया है। इस समय अवधी के दौरान कंपनियों को अपना काम पूरा कर लेना है।

अगर सिम कार्ड की लिमिट पार हो गई तो?

अगर किसी वजह से तय सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन एक्टिव (Mobile Connection Active) हो जाता है, तो मामले की जांच और समाधान होने तक उस अतिरिक्त कनेक्शन को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई ग्राहक के एप्लीकेशन फॉर्म यानी Customer Application Form की शर्तों के आधार पर होगी। इसपर सरकार का कहना है कि इन नियमों का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को तय सीमा के भीतर रखना और टेलीकॉम कंपनियों को नियमों का पालन करना है।

सरकार क्यों सख्त कर रही है सिम कार्ड के नियम?

सरकार के द्वारा सिम कार्ड के नियमों (SIM Card Rules) को इसलिए सख्त किया जा रहा है, क्योंकि भारत में एक व्यक्ति के नाम पर काफी अधिक सिम हैं, जिसका इस्तेमाल गलत तरीकों से भी किया जाता है। देखा गया है कि ऐसे मामलों में बड़ी संख्या में साइबर फ्रॉड से जुड़ी चिंताएं पैदा हो रही है। नए सिस्टम के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मोबाइल कनेक्शन की पहचान और निगरानी से यह मामले कम से कम हो। इसलिए अगर आपके नाम पर कई मोबाइल नंबर चल रहे हैं, तो एक बार यह जरूर जांच लें कि आपके नाम पर वर्तमान में कितने सिम कार्ड एक्टिव (SIM Card Active) हैं। खासकर उन नंबरों पर ध्यान दें जिनका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। क्योंकि अगर किसी भी तरह के कोई गलत काम में आपका नंबर पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:  सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! परीक्षा रद्द करने के फैसले पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला?

Recent Posts