NRI Doctor Fraud: एनआरआई डॉक्टर से धोखाधड़ी मामले में बड़ा खुलासा, भतीजे और गर्लफ्रेंड ने करोड़ों ठगी की, FIR दर्ज

NRI Doctor Fraud: एनआरआई डॉक्टर को लगाया करोड़ों का चूना

NRI Doctor Fraud: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, अमेरिका में रहने वाले एक बुजुर्ग NRI डॉक्टर के साथ उनके ही भतीजे और उसकी गर्लफ्रेंड ने कथित तौर पर ₹1.87 करोड़ की धोखाधड़ी की है। इस मामले को लेकर कोलार रोड थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 67 वर्षीय नरेश शर्मा पिछले करीब 30 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। साल 2018 में वह अपनी बीमार बहन की देखभाल के लिए भोपाल आए थे। इसी दौरान उन्होंने भोपाल में रहने के लिए एक मकान खरीदने का फैसला किया।

बता दें कि आज के समय में किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए, यह कहावत सच हो गई है। क्योंकि जहां पीड़ित डॉक्टर ने अपने भतीजे निशीथ त्रिपाठी पर भरोसा किया, जिसने उनकी मुलाकात प्रगति श्रीवास्तव से कराई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर डॉक्टर का विश्वास जीता और फिर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया।

बंगला और SUV अपने नाम कराई

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने डॉक्टर शर्मा को सिंगापुर विला कॉलोनी में करीब ₹88.45 लाख का बंगला खरीदवाया, लेकिन प्रॉपर्टी को प्रगति श्रीवास्तव के नाम पर रजिस्टर्ड करा लिया। वहीं डॉक्टर को फर्जी दस्तावेज देकर खुद को मालिक बताया गया।

इसके अलावा डॉक्टर की बहन के लिए खरीदी गई करीब ₹18 लाख की लग्जरी SUV भी कथित तौर पर प्रगति के नाम पर रजिस्टर कराई गई, जबकि पूरी रकम डॉक्टर शर्मा ने दी थी।

ब्लैकमेल और झूठे केस में फंसाने की धमकी

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने अरेरा कॉलोनी स्थित दूसरी संपत्ति के दस्तावेजों में हेरफेर कर 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली। साथ ही डॉक्टर को ब्लैकमेल कर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। फिलहाल पुलिस ने निशीथ त्रिपाठी और प्रगति श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  चांद की सतह के नीचे मिला पानी का बड़ा खजाना, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

Recent Posts