NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Out: मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज रविवार के दिन देश की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों को 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली दोबारा नीट परीक्षा देनी है, वह आसानी से अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि NTA ने इस बार एडमिट कार्ड डाउनलोड (Download Admit Card) करने की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं, यहां जानें पूरी डिटेल्स
नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (NEET Exam Admit Card Released)
NEET UG परीक्षा के री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वह समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच भी कर लें।
बैंक खाता सत्यापन करना होगा अनिवार्य
NTA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस बार एडमिट कार्ड डाउनलोड (Download Admit Card) करने से पहले उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की जानकारी वेरिफाई करनी होगी। एजेंसी का कहना है कि यह प्रक्रिया शुल्क वापसी (Fee Refund) से संबंधित है। यदि किसी उम्मीदवार की फीस रिफंड (Fee Refund) से जुड़ी कोई प्रक्रिया लंबित है, तो उसके लिए बैंक खाते की सही जानकारी उपलब्ध होना जरूरी है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह बैंक डिटेल्स को सावधानीपूर्वक जांचें और सत्यापित करें।
21 जून को होगी परीक्षा
NEET UG 2026 री-एग्जाम का आयोजन रविवार, 21 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। NTA ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचें। इससे सुरक्षा जांच, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे तुरंत NTA से संपर्क करना चाहिए।
इन तरीकों से डाउनलोड करें NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
4. लॉगिन करने के बाद बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करें।
5. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए विभाग के द्वारा जरूरी सलाह दी गई है कि सभी छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले से जांच लें। परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए समय पर केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी है। NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम चरण की तैयारी का समय है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए और परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
ये भी पढ़ें: जोरहाट एयरबेस पर IAF के AN-32 प्लेन में लैंडिंग के बाद लगी भीषण आग, विमान दो टुकड़ों में बंटा






