Padma Awards 2026: अभिनेता धर्मेंद्र को सर्वोच्च सम्मान, ममूटी और अल्का याज्ञनिक को पद्म भूषण

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Padma Awards 2026: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 पद्म पुरस्कारों की घोषणा भारत सरकार ने कर दी है। देखा जाए तो इस साल के पद्म अवॉर्ड्स की सूची खास तौर पर सिनेमा और कला जगत के लिए बेहद खास है, जिसमें हिंदी, साउथ और भारतीय कला-संस्कृति से जुड़े कई बड़े नामों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया है। बता दें कि इस लिस्ट में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। यहां जानें अन्य पुरस्कारों की लिस्ट।

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी हर क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है। उनकी फिल्म शोले, धरमवीर, चुपके-चुपके और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों से उन्होंने सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

खबरों के मुताबिक, धर्मेंद्र के इस सम्मान पर उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह धर्मेंद्र के भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान की सच्ची पहचान है।

2026 पद्म अवॉर्ड्स में चमके सिनेमा के सितारे
2026 पद्म अवॉर्ड्स में चमके सिनेमा के सितारे

पद्म भूषण सम्मान

मशहूर प्लेबैक सिंगर अल्का याज्ञनिक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने हिंदी फिल्मों को अनगिनत सुपरहिट गाने दिए। उनकी मधुर आवाज आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को भी साल 2026 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। गंभीर और सामाजिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले ममूटी ने मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है।

पद्म श्री आवर्ड

हिंदी और साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता आर. माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। रहना है तेरे दिल में, 3 इडियट्स, रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट और साला खडूस जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा, 113 लोग पद्म श्री से सम्मानित किए जाएंगे। इसमें 19 महिलाएं और 16 मरणोपरांत विजेता के नाम भी शामिल हैं।

कला क्षेत्र में मिलने वाले सम्मानों की पूरी लिस्ट

पद्म विभूषण – कला

  • श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – महाराष्ट्र
  • सुश्री एन. राजाम – उत्तर प्रदेश
  • पद्म भूषण – कला
  • सुश्री अल्का याज्ञनिक – महाराष्ट्र
  • श्री ममूटी – केरल
  • श्री पीयूष पांडे (मरणोपरांत) – महाराष्ट्र
  • श्री शतावधानी आर. गणेश – कर्नाटक

पद्म श्री – कला

  • श्री अनिल कुमार रास्तोगी – उत्तर प्रदेश
  • श्री अरविंद वैद्य – गुजरात
  • श्री भारत सिंह भारती – बिहार
  • श्री भिकल्या लादक्य धिंडा – महाराष्ट्र
  • श्री बिश्वा बंधु (मरणोपरांत) – बिहार
  • श्री चिरंजी लाल यादव – उत्तर प्रदेश
  • सुश्री दीपिका रेड्डी – तेलंगाना
  • श्री धर्मिकलाल चुनिलाल पंड्या – गुजरात
  • श्री गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद – आंध्र प्रदेश
  • श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी – राजस्थान
  • श्री गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) – आंध्र प्रदेश
  • सुश्री गायत्री बालासुब्रमणियन और सुश्री रंजनी बालासुब्रमणियन (जोड़ियाँ) – तमिलनाडु
  • श्री हरि माधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) – पश्चिम बंगाल
  • श्री हरिचरण सैखिया – असम
  • श्री कुमार बोस – पश्चिम बंगाल
  • प्रोफेसर (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोच – जर्मनी
  • श्री माधवन राघनथन – महाराष्ट्र
  • श्री मागंटी मुरली मोहन – आंध्र प्रदेश
  • श्री मीर हाजीभाई कासमभाई – गुजरात
  • श्री नुरुद्दीन अहमद – असम
  • श्री ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन – तमिलनाडु
  • सुश्री पोखिला लेकटेपि – असम
  • श्री प्रोसेन्जित चटर्जी – पश्चिम बंगाल
  • श्री आर. कृष्णन (मरणोपरांत) – तमिलनाडु
  • श्री रघुवीर तुकाराम खेडकर – महाराष्ट्र
  • श्री राजस्तापति कालयप्पा गौंडर – तमिलनाडु
  • श्री सतीश शाह (मरणोपरांत) – महाराष्ट्र
  • श्री सांग्युसांग एस. पोंगेनर – नागालैंड
  • श्री सारथ कुमार पात्र – ओडिशा
  • श्री सिमांचल पात्रो – ओडिशा
  • सुश्री त्रिप्ती मुखर्जी – पश्चिम बंगाल
  • श्री टागा राम भील – राजस्थान
  • श्री तरुण भट्टाचार्य – पश्चिम बंगाल
  • श्री थिरुवारूर भक्तवत्सलम – तमिलनाडु
  • श्री यूमनाम जत्रा सिंह (मरणोपरांत) – मणिपुर

ये भी पढ़ें:  गोविंदा फैंस के लिए खुशखबरी! Horror Movie से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन

Recent Posts