Passport Fees Hike 2026: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा! 1 जुलाई से बढ़ेंगे शुल्क, जानें कितना देना होगा अतिरिक्त पैसा

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, फीस में बड़ा इजाफा

Passport Fees Hike 2026: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, अब से भारत सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े कुछ जरूरी और अहम बदलाव कर दिए है, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। दरअसल, विदेश मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नई शुल्क दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी।

सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत अब पासपोर्ट बनवाने और उससे संबंधित कई सेवाओं के लिए लोगों को पहले की तुलना में आपको अधिक शुल्क देना होगा। वहीं, कुछ मामलों में फीस में बढ़ोतरी करीब 2,000 रुपये तक कर दी गई है। ऐसे में पासपोर्ट बनवाने की लागत पहले से काफी बढ़ सकती है।

सरकार ने जारी की नई अधिसूचना

विदेश मंत्रालय ने अपने नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद पासपोर्ट आवेदन, नवीनीकरण (Renewal) और अन्य सेवाओं पर संशोधित शुल्क लागू होगा। इसके लिए पासपोर्ट नियम, 1980 के तहत मौजूद पुरानी शुल्क सूची (Schedule-IV) को समाप्त कर दिया गया है और उसकी जगह नई शुल्क सूची लागू की जाएगी।

बता दें कि मंत्रालय का यह भी कहना है कि शुल्क में बदलाव प्रशासनिक खर्च, तकनीकी सुविधाओं के विस्तार और पासपोर्ट सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हुआ है।

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

नया पासपोर्ट हो या री-इश्यू, अब पहले से ज्यादा फीस देनी होगी।

  • 36 पेज पासपोर्ट: ₹1,000 तक ज्यादा
  • 60 पेज पासपोर्ट: ₹2,000 तक ज्यादा
  • बच्चों के पासपोर्ट: ₹750 से ₹1,250 तक ज्यादा

पासपोर्ट खो गया है या खराब हो गया है के लिए भी शुल्क

  • खोया 36 पेज पासपोर्ट: ₹5,000 तक फीस
  • खोया 60 पेज पासपोर्ट: ₹6,000 तक फीस
  • तत्काल सेवा में फीस ₹8,500 तक पहुंची

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

पासपोर्ट की नई फीस लागू होने के बाद निम्नलिखित सेवाएं महंगी हो सकती हैं:

  • नया पासपोर्ट बनवाना
  • पासपोर्ट का नवीनीकरण
  • अतिरिक्त पृष्ठों वाला पासपोर्ट
  • तत्काल (Tatkal) पासपोर्ट सेवा
  • खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट का पुनः जारी होना
  • अन्य विशेष पासपोर्ट सेवाएं

नागरिकों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

पासपोर्ट फीस (Passport Fee) में बढ़ोतरी का सीधा असर उन लोगों की जेब पर पड़ेगा जो अक्सर विदेश यात्रा, पढ़ाई, नौकरी या अन्य कारणों से पासपोर्ट बनवानी सोच रहे हैं। ध्यान रहे कि विशेष रूप से तत्काल सेवा का उपयोग करने वाले आवेदकों को इस नए नियम से सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि उन्हें अब तुरंत पासपोर्ट के लिए अधिक शुल्क देना पड़ सकता है।

पासपोर्ट को लेकर जारी है बहस

पासपोर्ट को लेकर यह अहम फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में पासपोर्ट को नागरिकता के प्रमाण के रूप में मान्यता देने को लेकर चर्चा तेजी से चल रही है। हालांकि, सरकार ने फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह प्रशासनिक और सेवा-संबंधी बदलाव बताया है।

1 जुलाई से पहले आवेदन करना हो सकता है फायदेमंद

अगर आप अपने पासपोर्ट बनवाने के लिए 1 जुलाई, 2026 से पहले ही आवेदन कर देते हैं, तो आपके लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि सरकार के द्वारा नए शुल्क दरें और नियम 1 तारिक के बाद से ही शुरू होंगे।

ये भी पढ़ें:  सरकार ने एलपीजी से हटाई पाबंदी, होटल-रेस्टोरेंट और उद्योगों को फिर मिलेगी भरपूर गैस सप्लाई

Recent Posts