Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में होगी बढ़ोतरी, जानें वजह और अपने शहर में इनके नए रेट की लिस्ट

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: भारत में पिछले कुछ दिनों पहले ही गैस के दाम में बढ़ोत्तरी की गई थी, जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ा था। वही, अब एक बार फिर से लोगों को मंहगाई की दोहरी मार का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने (Petrol Diesel Price Hike) की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। 

जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में हाल के दिनों में तेजी देखी गई है, जिससे एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट (Russo-Ukrainian War and the Middle East) में चल रहे तनाव (Global Tension) की वजह से तेल की सप्लाई और कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी कारण ग्लोबल ऑयल मार्केट (Global Oil Price) में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा

कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price)  बढ़ने का सीधा असर भारत पर भी पड़ता है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेश से मंगवाता है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होता है, तो भारत में पेट्रोल और डीजल की लागत भी बढ़ जाती है। यह स्थिति फ्यूल प्राइस (Fuel Price) पर सीधा असर डालती है।

वहीं, तेल कंपनियों (Oil Companies) का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम लंबे समय से स्थिर बने हुए हैं। देखा जाए तो काफी समय से रिटेल कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, जबकि बनाने और विदेश से मंगवाने की लागत लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से कंपनियों पर वित्तीय दबाव (Financial Pressure) बढ़ता जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ेंगे?

रिपोर्ट के अनुसार, तेल कंपनियों को रोजाना भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। खबरों के मुताबिक कंपनियों को करोड़ों रुपये का घाटा (Daily Loss) हो रहा है, जिससे उनका कामकाज और वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है। लगातार हो रहे नुकसान के कारण कंपनियों के लिए मौजूदा कीमतों पर पेट्रोल-डीजल बेचना मुश्किल होता जा रहा है।

इसके अलावा, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation), भारत पेट्रोलियम (Bharat petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) जैसी प्रमुख तेल कंपनियों का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो सकता है।

Petrol Diesel Price Hike
Petrol Diesel Price Hike

तेल कंपनियों के द्वारा सरकार से बातचीत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव को लेकर तेल कंपनियों के द्वारा सरकार से लगातार बातचीत की जा रही है, ताकि कोई संतुलन बनाया जा सके। कहा जा रहा है आने वाले समय में फ्यूल प्राइस हाइक (Fuel Price Hike) की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जा सकता है। एक मई के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Update) में बढ़ोतरी की चर्चा भी तेज हो गई है।

ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा असर

अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती है, तो इसका सीधा असर आम जनता और महंगाई (Inflation) पर पड़ेगा।  पेट्रोल और डीजल महंगे होने से ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, जिससे लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ेगा। अगर कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Price Rise) इसी तरह बढ़ती रहीं, तो भारत में ईंधन के दाम (Fuel Prices in India) बढ़ना लगभग तय है।

आज के पेट्रोल-डीजल के दाम (Today’s Petrol-Diesel Prices) 

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
मुंबई ₹103.50 ₹90.03
कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
चेन्नई ₹100.80 ₹92.39
बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
नोएडा ₹94.77 ₹87.89
पटना ₹106.11 ₹91.77

ये भी पढ़ें:  सम्राट चौधरी ने बिहार सीएम पद की ली शपथ, अब शुरू होगा बिहार की राजनीतिक का नया अध्याय

Recent Posts