Petrol Price Hike: भारत में आज 20 मार्च, 2026 को पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ी उछाल देखने को मिली है। बढ़ते वैश्विक तेल संकट के बीच पेट्रोल की कीमतों बढ़ गई है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने अपने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल की यह नई दरें दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में शुक्रवार यानी आज से ही लागू कर दी गई है। इस बढ़ी हुई कीमत का सीधा असर हाई-परफॉर्मेंस वाहनों के उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा। इस तरह आज से दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल के नए दाम पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर तक है।
हालांकि राहत की बात यह है कि इन कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर नहीं होगी। ऐसे में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel prices) में फिलहाल के लिए किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम क्या है?
प्रीमियम पेट्रोल के दाम क्यों बढ़े?
वैसे देखा जाए तो प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों (Premium Petrol Prices Hike) में अचानक हुई यह बढ़ोतरी ऐसे समय में है, जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। खासतौर पर मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने तेल बाजार को प्रभावित किया है। वही, इन दिनों कच्चे तेल की कीमतें करीब 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थीं, लेकिन बाद में यह कीमत कीमतें घटकर करीब 105 डॉलर प्रति बैरल तक आ गईं।
घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
अतिरिक्त कच्चे तेल के कार्गो पहले से रास्ते में हैं और आने वाले दिनों में आपूर्ति और मजबूत होगी।
देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।@HardeepSPuri @PetroleumMin @TheSureshGopi @Secretary_MoPNG @neerajmittalias… pic.twitter.com/RaM7t0aT9c
— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) March 19, 2026
HPCL का बयान– घबराएं नहीं
इस बीच HPCL ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा है कि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा कि अतिरिक्त तेल खेप पहले ही रास्ते में हैं और जल्द ही देश में आपूर्ति और भी मजबूत होगी। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
प्रीमियम पेट्रोल क्या होता है? (What is Premium Petrol?)
प्रीमियम पेट्रोल (Premium Petrol) एक विशेष प्रकार का ईंधन होता है, जिसमें ऑक्टेन नंबर अधिक होता है। आमतौर पर इसका ऑक्टेन नंबर 95 या उससे अधिक होता है, जबकि सामान्य पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर 91 तक ही होता है। उच्च ऑक्टेन वाला यह पेट्रोल इंजन की नॉकिंग को कम करता है और वाहन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। इसका इस्तेमाल सबसे अधिक स्पोर्ट्स बाइक, लग्जरी कारों और टर्बो इंजन वाली गाड़ियों में किया जाता है। इसके अलावा, बड़े शहरों में यह लगभग हर पेट्रोल पंप पर उपलब्ध होता है, जिसे कई शहरों में पावर पेट्रोल (Power Petrol) के नाम से भी जानते हैं, लेकिन इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से थोड़ी अधिक होती है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिलहाल के लिए सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के बड़े शहरों में मौजूदा कीमतें इस प्रकार हैं:
- नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39 प्रति लीटर
ये भी पढ़ें: ईंधन संकट में LPG की घबराहट में बुकिंग न करें, 7 दिन में मिलेगा PNG कनेक्शन, जानें कैसे






