India GDP Growth: ‘सोना न खरीदें, विदेश में शादी से बचें…’ पीएम मोदी का 7.8% GDP ग्रोथ के बीच स्वदेशी मंत्र, जानें वजह

पीएम मोदी की अपील- सोना कम खरीदें, भारत में करें शादी

India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था ने रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि कर दुनिया में अपना लौहा माने को मजबूर कर दिया है। दरअसल, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ (Atmanirbhar Bharat) की मजबूत विकास दर दर्ज की है। यह देश के लिए गर्व व खुशी का पल है। ऐसे में  जीडीपी के इन आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने देश के बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत दिया और सभी देशवासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि दुनियाभर में कई तरह की चल रही चुनौतियों के बावजूद भारत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी (Swadeshi) और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की अपील की।

भारत की आर्थिक विकास दर में हुई बढ़ोतरी

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा कि देश ने 7.8 फीसदी की ग्रोथ (7.8% GDP Growth) हासिल की है और यह आंकड़ा उम्मीद से बेहतर है। भारत को आने वाले समय में भी इसी गति को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे।

सोना खरीदने को लेकर पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक विकास के साथ देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को मजबूत बनाने के लिए लोगों से स्वदेशी को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सोने की जरूरत नहीं है तो उसे खरीदने से बचें। ऐसा करने से देश में विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) की बचत हो सकती है और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा, पीएम मोदी ने लोगों से विदेशों में शादी समारोह आयोजित (Foreign Wedding) करने के बजाय भारत में ही शादी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में शादी करने से देश के कारोबार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश के भीतर पैसा रहेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था (local Economy) को फायदा पहुंचेगा।

लोकल के लिए बनें वोकल (Vocal for Local)

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) और आत्मनिर्भर भारत के विजन पर जोर  देते हुए देशवासियों से भारतीय उत्पादों को अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिनता देश Vocal for Local को अपनाएंगा, उतना ही देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को एक विकसित राष्ट्र (Viksit Bharat) बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। इसके लिए स्वदेशी उत्पादों (Swadeshi) को बढ़ावा देना, स्थानीय कारोबार को मजबूत करना और देश के अंदर ही आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना बहुत जरूरी है।

वैश्विक संकट के बीच भारत की तेज रफ्तार

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जहां एक तरफ दुनिया कई युद्धों और आर्थिक संकटों से गुजर रही है। सप्लाई चेन में भी कई तरह की परेशानियां बनी हुई हैं और कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाई है। वहीं, इन सभी चुनौतियों के बीच भारत की 7.8 फीसदी विकास दर को हासिल किया है, जिससे भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था (India’s Strong Economy) को दुनिया ने सलाम किया है। उन्होंने कहा कि भारत को इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि आत्मनिर्भरता भारत (Atmanirbhar Bharat) केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें देश के हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से भारत में शादी, लोकल खरीदारी (Make in India) और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। ऐसे में पीएम मोदी का संदेश साफ है कि देश के आर्थिक विकास को और मजबूत बनाने के लिए भारत के अंदर ही यानी स्वदेशी खर्च और कारोबार को बढ़ावा देना होगा। 7.8 फीसदी GDP Growth के आंकड़ों के बीच उनका स्वदेशी मंत्र (Swadeshi Mantra) अब आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हीरो का 187 KM की रेंज के साथ शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Recent Posts