Rafale Deal: 114 नए राफेल की खरीद को मिली मंजूरी, वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, जानें कीमत और खासियतें

Rafale Deal Indian Air Force

Rafale Deal: भारत सरकार के द्वारा वायुसेना की ताकत बढ़ाने को लेकर एक बढ़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, आज गुरुवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के लिए 114 नए राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। बता दें कि भारतीय नौसेना के लिए 6 P-8I पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद (Procurement of 6 P-8I Poseidon Maritime Surveillance Aircraft) को भी अब सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। देखा जाए तो यह डील भारत की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खरीद योजनाओं में से एक मानी जा रही है।

खबरों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज DAC की बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस ऐतिहासिक प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बताया जा रहा है कि इस पूरे सौदे की अनुमानित लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए तक है।

114 राफेल जेट्स की खरीद का प्लान

DAC की मंजूरी के तहत फ्रांस की कंपनी दासो एविएशन से 114 राफेल फाइटर जेट (Rafale Fighter Jet) खरीदे जाएंगे। इनमें से 18 विमान पूरी तरह तैयार हालत में फ्रांस से सीधे भारत आएंगे, जबकि बाकी 96 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा। इससे ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) अभियान को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

एक राफेल की कीमत (Price of One Rafale)

मिली जानकारी के अनुसार, एक राफेल फाइटर प्लेन की औसत कीमत (Average price of Rafale Fighter plane) करीब 2,800 से 3,000 करोड़ रुपये के आसपास है। इसमें केवल विमान ही नहीं, बल्कि हथियार, लॉजिस्टिक सपोर्ट, मेंटेनेंस और तकनीकी अन्य चीजें भी शामिल है।

114 नए राफेल की खरीद को मंजूरी,
114 नए राफेल की खरीद को मंजूरी,

SCALP मिसाइल की बड़ी खरीद

भारत की इस डील के चलते भारतीय वायुसेना फ्रांस से करीब 400 SCALP क्रूज मिसाइल भी खरीदेगी। ये मिसाइल लगभग 300 किलोमीटर दूर तक जमीन पर सटीक हमला करने में सक्षम होगी।

नौसेना को मिलेंगे 6 P-8I पोसीडॉन

DAC ने अमेरिकी कंपनी से 6 P-8I पोसीडॉन लॉन्ग रेंज मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट की खरीद को भी मंजूरी मिल गई है, जिसकी कीमत करीब 3 बिलियन डॉलर यानी लगभग 27 हजार करोड़ रुपये तक है। बता दें कि भारतीय नौसेना पहले से ही 12 P-8I विमानों का इस्तेमाल कर रही है।

क्यों जरूरी थी यह डील?

देखा जाए तो भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के पास केवल 29 स्क्वाड्रन हैं, जबकि जरूरत 42 स्क्वाड्रन की मानी जाती है। पुराने विमानों के रिटायर होने से यह कमी और बढ़ गई थी। ऐसे में राफेल जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों की खरीद (Procurement of modern fighter Aircraft) बेहद जरूरी हो गई थी।

राफेल की प्रमुख खासियतें (Key Features of Rafale)

  • राफेल एक 5-जनरेशन मल्टी-रोल फाइटर जेट है।
  • इसमें आधुनिक AESA रडार
  • लंबी दूरी की Meteor मिसाइल
  • SCALP क्रूज मिसाइल
  • उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम है।

ये भी पढ़ें:  देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Recent Posts