Railway Ticket Cancellation Rules 2026: अब टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा रिफंड रेलवे के नए नियम लागू

Railway Ticket Cancellation Rules 2026

Railway Ticket Cancellation Rules 2026: रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, अब से भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने टिकट कैंसिलेशन नियमों में अहम बदलाव कर दिया है और साथ ही नियमों में सख्ती भी बर्रती है। बताया जा रहा है कि नए नियमों के तहत अब रिफंड मिलने में मुश्किल होगा। यह राशि इस बात पर तय होगी कि आपने ट्रेन के प्रस्थान समय से कितने घंटे पहले टिकट रद्द किया है।

बता दें कि रेलवे के ये सभी नए नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे। ऐसे में रेलवे का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य अंतिम समय में होने वाले कैंसिलेशन को रोकना और खाली सीटों की स्थिति को बेहतर तरीके से मैनेज करना है।

कब मिलेगा कितना रिफंड?

भारतीय रेलवे ने समय के आधार पर रिफंड का नया चार्ट (New Refund Chart) जारी किया है, जिससे यात्रियों को पहले से स्पष्ट जानकारी मिल सके।

72 घंटे से पहले कैंसिलेशन: अगर यात्री ट्रेन रवाना होने से 3 दिन पहले ही अपनी टिकट कैंसिल करता है, तो उसे लगभग पूरा रिफंड मिल जाएगा। इस स्थिति में केवल न्यूनतम कैंसिलेशन चार्ज ही काटा जाएगा।

72 से 24 घंटे के बीच: इस समय अवधि के दौरान टिकट कैंसिल करने पर आपको कुल किराए का 25% हिस्सा काट लिया जाएगा। यानी यात्रियों को कम रिफंड मिलेगा।

24 से 8 घंटे के बीच:  अगर टिकट ट्रेन छूटने से 24 घंटे से लेकर 8 घंटे के बीच कैंसिल की जाती है, तो आपको सिर्फ 50% किराया ही मिलेगा। यह पहले की तुलना में ज्यादा सख्त नियम माना जा रहा है।

भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव किए
भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव किए

No Refund नियम लागू

रेलवे के द्वारा सबसे बड़ा बदलाव आखिरी समय को लेकर किया गया है। अब नए नियमों के तहत अगर ट्रेन के प्रस्थान समय में 8 घंटे से कम का समय बचा है, तो टिकट कैंसिल करने पर कोई भी रिफंड नहीं मिलेगा।

यात्रियों को पहले 4 घंटे पहले तक भी टिकट की कुछ राशि वापस मिल जाती थी, जिसे अब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है, यानी अगर आपने अंतिम समय में टिकट कैंसिल की, तो इसमें आपको किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि पूरी रकम डूब जाएगी। यही नियम “मिस्ड ट्रेन” यानी ट्रेन छूट जाने की स्थिति में भी लागू है।

TDR प्रक्रिया में भी बदलाव संभव

रेलवे ने यह भी साफ कहा है कि यात्री टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) प्रक्रिया में भी बदलाव किए जा सकते हैं। इससे यात्रियों को रिफंड के लिए और तुंरत प्रक्रिया की सुविधा मिलेगी।

क्यों किए गए ये बदलाव?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अक्सर यात्री आखिरी समय में टिकट कैंसिल (Ticket Canceled) कर देते हैं, जिससे कई सीटें खाली रह जाती हैं और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को मौका नहीं मिल पाता। नए नियमों से इस समस्या को कम करने की कोशिश की गई है।

यात्रियों के लिए क्या जरूरी?

रेलवे विभाग के द्वारा नए नियमों में हुए बदलाव को लेकर यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह अब अपनी यात्रा की योजना पहले से तय करें और टिकट समय रहते कैंसिल करें, ताकि उन्हें अधिकतम रिफंड का लाभ मिल सके। अगर वह आखिरी समय का इंतजार करेंगे, तो आपको यह महंगा पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :  आज का दिन किस राशि के लिए शुभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

Recent Posts