Rainfall Warning: बीते कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने से सुबह और रात के समय ठंड और शीतलहर (Cold Wave) फिर से चल रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने 3 से 7 फरवरी 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। इस दौरान कहीं बारिश और बर्फबारी तो कहीं आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, घना कोहरा और समुद्र में तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश और अन्य कई राज्यों में 4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का हाल (Mausam ka Hal) ऐसा ही रहेगा।
मैदानी राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि
IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में 2 और 3 फरवरी को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इन इलाकों में हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ जगहों पर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका है। वहीं, गुजरात क्षेत्र में 2 फरवरी को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तापमान का हाल (Temperature Condition)
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में खास बदलाव नहीं देखा जाएगा।
घना कोहरा और शीतशहर की चेतावनी
- उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे का असर जारी रह सकता है।
- पंजाब में 3 फरवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 फरवरी घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना है।
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और उत्तर मध्य प्रदेश में 4 फरवरी तक चेतावनी जारी की गई है।
- उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 फरवरी तक घने कोहरे की संभावना है।
मछुआरों के लिए जरूरी चेतावनी
- मौसम विभाग ने मछुआरों को 2 से 7 फरवरी 2026 के बीच कुछ समुद्री इलाकों में न जाने की सलाह दी है।
- बंगाल की खाड़ी में कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु व पश्चिमी श्रीलंका तट के पास तेज हवाएं और ऊंची लहरें चल सकती हैं।
- अरब सागर में भी मालदीव क्षेत्र से सटे कोमोरिन इलाके में 5 और 6 फरवरी को समुद्र खराब रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: PAK फिदायीन हमलों से दहला, दो महिलाओं ने मचाई तबाही, बढ़ा सियासी-सुरक्षा संकट, जानें कौन है ये दोनों






