पाई-पाई को मोहताज राजपाल यादव पहुंचे तिहाड़ जेल, सोनू सूद समेत कई बॉलीवुड अभिनेता मदद के लिए आए आगे

Rajpal Yadav Tihar Jail

Rajpal Yadav Tihar Jail: मशहूर कॉमेडियन और दमदार अभिनेता के रूप में जाने-माने राजपाल यादव इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में चेक बाउंस के मामले में सजा काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस मामले में सजा सुनाई। राजपाल ने जेल जाने से पहले एक बयान भी दिया था, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि राजपाल यादव के बयान ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) दोनों को ही पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास अब पैसे नहीं हैं और न ही कोई करीबी दोस्त है, जो इस मामले में मेरी मदद कर सके। ऐसे में यह बयान उनके जेल जाने से ज्यादा उनके अकेलेपन के दर्द को उजागर करता है।

राजपाल को पैसे की तंगी नहीं, अकेलेपन ने तोड़ा

राजपाल यादव ने साफ कहा है कि उन्हें जेल जाने का दुख नहीं है, बल्कि इस बात ने मुझे अंदर से पूरी तरह से तोड़ दिया है कि इस वक्त उनके साथ खड़ा होने वाला कोई भी दोस्त साथ नहीं दिख रहा। एक समय था जब उनकी फिल्मों की सफलता के चलते उनका घर हमेशा लोगों से भरा रहता था। आज हालात कुछ ओर है।

राजपाल के बयान के बाद इंडस्ट्री से मिल रही मदद

राजपाल के बयान के बाद से फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े अभिनेता मदद के लिए सामने आ रहे हैं, जिसमें सोनू सूद और गुरमीत चौधरी जैसे सितारे उनके समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा GemTunes Music के ओनर राव इंदरजीत सिंह यादव ने भी राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

राजपाल यादव तिहाड़ जेल, मदद के लिए आगे आए सोनू
राजपाल यादव तिहाड़ जेल, मदद के लिए आगे आए सोनू

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वायरल वीडियो

इसी बीच अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवाजुद्दीन, राजपाल यादव के अच्छे दिनों का जिक्र किया गया है, जिसमें  नवाजुद्दीन कहते हैं कि जब राजपाल का करियर शिखर पर था, तब उनके घर पर मानो लंगर चलता था। कई कलाकार और संघर्षरत लोग उनके घर आकर मुफ्त में खाना खाकर जाते थे और राजपाल उफ्फ तक नहीं करते थे। वह एक खुले दिल के इंसान है।

नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्होंने खुद भी कई बार राजपाल के घर खाना खाया है, लेकिन राजपाल ने कभी किसी पर बोझ होने का एहसास नहीं कराया। उनके मुताबिक, राजपाल दिल के बेहद साफ और संवेदनशील इंसान हैं।

एक्टिंग और पढ़ाई में अव्वल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उसी इंटरव्यू में यह भी कहा कि पूरी इंडस्ट्री में अगर किसी के पास सबसे ज्यादा अकादमिक और एक्टिंग ट्रेनिंग है, तो वह राजपाल यादव हैं। उन्होंने और राजपाल ने करीब पांच साल सिर्फ एक्टिंग सीखी है। भले ही लोग देखकर अंदाजा न लगाएं, लेकिन दोनों सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे कलाकारों में गिने जाते हैं।

नवाजुद्दीन सवालों में घेरे

अपने इस इंटरव्यू के बाद से नवाजुद्दीन पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया के द्वारा लोग पूछ रहे हैं कि जब राजपाल यादव के अच्छे वक्त में उनके घर पर लोगों की भीड़ रहती थी, तो आज उनके मुश्किल समय में वे लोग कहां हैं? खासतौर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि जिन दोस्तों और करीबियों ने कभी उनके यहां फ्री में खाना खाया और सहारा पाया, वे अब चुप क्यों हैं?

क्या है राजपाल यादव का पूरा विवाद?

खबरों के अनुसार, राजपाल यादव से जुड़ा यह मामला साल 2010 का है। दरअसल, उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा ब्रांच से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लेकिन किसी कारणों से वह समय पर किस्तें नहीं चुका पाएं और फिर यह मामला अदालत तक पहुंच गया। इसी केस में राजपाल यादव को साल 2018 में भी तीन महीने जेल काट चुके हैं और अब एक बार फिर से कोर्ट ने उनकी आखिरी याचिका खारिज करते हुए सरेंडर का आदेश दिया, जिसके बाद उन्हें फिर जेल जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

Recent Posts