Rashifal 8 February 2026: आज ग्रहों की चाल से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें अपनी राशिफल

Aaj ka Rashifal

Rashifal 8 February 2026: रविवार, 8 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत लेकर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ लोगों की राशि में आज के दिन धन और करियर में लाभ मिलने के योग हैं, तो कुछ को सेहत और खर्च पर ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए दिन काफी बिजी रहने वाला है। पुराने और रुके हुए काम पूरे करने का दबाव बना रहेगा, जिससे घरेलू जिम्मेदारियां थोड़ी प्रभावित हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। नौकरी बदलने या प्रमोशन से जुड़ी कोशिशें सफल हो सकती हैं। नए लोगों से संपर्क बनेगा और अचानक धन लाभ संभव है।

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • रंग: सफेद
  • उपाय: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और समझदारी से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। आज आप दूसरों की मदद कर मानसिक संतोष पाएंगे। प्रेम जीवन में भी खुशखबरी मिल सकती है।

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • रंग: चांदी जैसा सफेद
  • उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को आय के नए साधन मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। विदेश से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभवना है।

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • रंग: नारंगी
  • उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन कारोबार में लाभ मिलेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन सफलता देने वाला है। विवाह योग्य लोगों की बात आगे बढ़ सकती है।

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • रंग: गहरा हरा
  • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज का राशिफल
आज का राशिफल

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिन लाभदायक है, लेकिन खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। आज के दिन रुका हुआ धन मिलने के योग हैं।

  • भाग्यशाली अंक: 7
  • रंग: गुलाबी
  • उपाय: मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए निवेश से लाभ मिलने की संभावना हैं। दूसरों के मामलों में दखल न दें। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • रंग: मैरून
  • उपाय: केसर का तिलक लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज के दिन हर काम में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा और सामाजिक क्षेत्र में मान बढ़ेगा।

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • रंग: पीला
  • उपाय: चने की दाल का दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने कर्ज या बिल चुकाने पड़ सकते हैं।

  • भाग्यशाली अंक: 4
  • रंग: आसमानी
  • उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए भाग्य साथ देगा। पुण्य कार्यों में मन लगेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • रंग: नीला
  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन मीन राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पड़ोसियों से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। पिता का सहयोग समस्याओं के समाधान में मदद करेगा।

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • रंग: केसरिया
  • उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं।

ये भी पढ़ें:  लागू हुआ 18% रेसिप्रोकल टैरिफ, जानें किन सेक्टरों में मिली राहत, पढ़ें पूरी खबर

Recent Posts