Rule Change From 1 August: जुलाई का महीना खत्म हो गया है और कल से अगस्त के साथ सावन के पवित्र दिन (Sawan ke Pavitra Din) भी है। ऐसे में 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि अगस्त के नए नियमों में यात्रा और रोजमर्रा की जरूरतों में भी बदलाव किया गया है, जिसमें सबसे जरूरी हर महीने इस्तेमाल में होने वाला एलपीजी सिलेंडर और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें भी शामिल है। इसके अलावा रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव होंगे। वहीं कुछ बैंक अपने सर्विस चार्ज अपडेट करेंगे और कई FMCG व इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें भी बढ़ेगी।
ऐसे में आइए यहां विस्तार से जानते हैं कि इन सभी बदलाव का असर कैसे आम लोगों पर पड़ेगा और क्या-क्या चीजें व कीमतें बदलेगी।
1- LPG सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें (New LPG Cylinder Prices) जारी करती हैं। 1 अगस्त को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट (Gas Cylinders New Rates) घोषित किए जाएंगे।
पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में राहत मिली थी, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इस बार लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता होगा या कीमतें पहले जैसी रहेंगी।
2- हवाई यात्रा पर पड़ सकता है असर
1 अगस्त को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें भी जारी होंगी। दरअसल यह वही ईंधन है जिसका इस्तेमाल हवाई जहाजों में होता है। अगर इसकी कीमत कम होती है तो एयरलाइंस को राहत मिल सकती है और भविष्य में टिकट की कीमतों पर भी असर देखने को मिल सकता है। वहीं ATF महंगा होने पर एयरलाइंस का खर्च बढ़ सकता है।
3- तत्काल टिकट बुकिंग का नियम बदलेगा
रेल यात्रियों (Train Passengers) के लिए भी 1 अगस्त से अहम बदलाव लागू होने जा रहा है। भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग (Indian Railways Tatkal Ticket Booking) से जुड़े नियम में भी बदलाव होगा। ऐसे में नए नियम के अनुसार अब रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए टोकन उसी समय जारी होगा, जब टिकट बुकिंग (Ticket Booking) शुरू होगी। पहले यात्रियों को टोकन लेने और फिर टिकट बुक कराने के लिए अलग-अलग समय पर काउंटर जाना पड़ता था। नए सिस्टम से भीड़ कम होने और टिकट बुकिंग प्रक्रिया (Ticket Booking Process) आसान होने की उम्मीद है।

4- देश में कई सामान होंगे महंगे
यह भी बताया जा रहा है कि अगस्त की पहली तारीख से ही महंगाई की मार का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। 1 तारीख से ही कई FMCG प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। चाय, साबुन, हेयर ऑयल और अन्य रोजमर्रा के उत्पादों की कीमतें 6 से 8 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। वहीं टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान 4 से 6 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। इसके अलावा मेमोरी चिप (Memory Chip) की लागत बढ़ने से स्मार्टफोन की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। ऑटोमोबाइल कंपनियां भी बढ़ती लागत का असर कारों की कीमतों पर डाल सकती हैं।
5- बैंकिंग सेवाओं में भी होगा बदलाव
1 अगस्त से कुछ बैंक अपने सर्विस चार्ज में भी बदलाव करने जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत तय मासिक सीमा के साथ प्रति SMS 30 पैसे का शुल्क लगेगा। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि डेबिट कार्ड मेंटेनेंस फीस (Debit Card Maintenance Fee) और अन्य बैंकिंग शुल्क में किसी भी बदलाव की जानकारी अपनी शाखा या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर प्राप्त करें।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
1 अगस्त से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे तौर पर आम जनता को प्रभावित करेंगे। क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Price) से घर का बजट प्रभावित करेगा। रेलवे के नए नियम यात्रियों के लिए राहत ला सकते हैं। वहीं अगर FMCG और इलेक्ट्रॉनिक सामान (Electronic Goods) महंगे होते हैं तो त्योहारों के मौसम में खरीदारी का खर्च बढ़ जाएगा। देखा जाए तो बैंकिंग सेवाओं में बदलाव भी ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन पर बनेगी फिल्म, 20 करोड़ के बजट में तैयार होगी ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’






