Shalimar Garden News: गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ पुलिस चौकी इलाके में आज एक सनसनी खबर ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, लगभग 26 वर्षीय युवक मोहम्मद फारूक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से उनके परिजनों और दोस्तों ने आज (रविवार) पुलिस चौकी का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फारूक का शव चौकी के सामने रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रदर्शन के चलते शालीमार गार्डन (Shalimar Garden) और आसपास के इलाकों में कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। ऐसे में आइए इस घटना से जुड़ी हर एक पहलू को विस्तार से जानते हैं।
विवाद के बाद युवक पर हुआ हमला
बताया गया है कि 21 सितंबर की देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच मोहम्मद फारूक (Mohammad Farooq) का एक लड़की से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद लड़की और उसके कुछ साथियों ने फारूक पर पत्थर से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से वह घायल हो गया। इसके बाद घायल फारूक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब पांच दिनों तक इलाज चलने के बाद 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों और उसके दोस्तों में आक्रोश फैल गया।
शव रखकर डीएलएफ चौकी का घेराव
फारूक की मौत के बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग डीएलएफ पुलिस चौकी (DLF Police Outpost) पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने शव को चौकी के सामने रखकर घेराव किया और मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस प्रदर्शन के चलते आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसीपी ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
प्रदर्शन के कारण स्थिति काफी अधिक बिगड़ गई और इस मामले को देखते ही साहिबाबाद सर्कल के एसीपी अतुल कुमार सिंह (ACP Atul Kumar Singh) मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक युवती को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सही तरह से साफ हो सके। एसीपी (ACP) ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
CCTV और मोबाइल लोकेशन से जांच
पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। टीम CCTV फुटेज के साथ मोबाइल लोकेशन (Mobile location) और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की भी जांच भी की जा रही है। ऐसे में पुलिस का यह भी कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। इसलिए जब तक घटना की सही कारण नहीं पता चल जाता है, तो अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जांच में सहयोग करने की अपील की है।
प्रदर्शनकारियों के आश्वासन के बाद खुला रास्ता
इस मामले में पुलिस अधिकारियों से सीधी बातचीत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धीरे-धीरे चौकी का घेराव कम किया। इसके बाद यातायात को भी सामान्य कराया गया। वहीं, मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। ऐसे में पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी सही तरह से पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Mobile Recharge New Rules 2026: मोबाइल रिचार्ज के नए नियम लागू, 30 दिन की वैलिडिटी और Voice-SMS का मिलेगा प्लान






