Share Market Closed Today: आज गुरुवार को भारतीय बाजार में ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रही है। दरअसल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ने ही आज के दिन करोबार नहीं होने घोषणा की है।
बाजार बंद होने की वजह
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 नगर निगमों के चुनाव हो रहे हैं। जिसके वजह से मुंबई में BMC चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चल रही है। वहीं, चूंकि BSE और NSE का मुख्यालय मुंबई में है, इसलिए सुरक्षा, ट्रैफिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों एक्सचेंज ने पूरे दिन ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है। साथ ही, महाराष्ट्र सरकार ने भी आज गुरुवार को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है, जिसके चलते आज बाजार बंद रखा गया है।
बता दें कि यह अहम फैसला हाल ही में लिया गया है। वहीं, इससे पहले NSE का कहना था कि केवल सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा और ट्रेडिंग चालू रहगी, लेकिन बाद में नोटिफिकेशन के जरिए पूर्ण छुट्टी की घोषणा कर दी गई।

किन सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद
- इक्विटी (शेयर)
- इक्विटी डेरिवेटिव्स
- करेंसी और अन्य सेगमेंट
- इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स
बता दें कि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर शाम के समय में कोमिडिटी ट्रेडिंग सामान्य रूप से शुरू हो सकती है। वहीं, म्यूचुअल फंड और बैंकिंग सेवाएं भी शुरू होगी।
शेयर बाजार में ऐसा पहली बार नहीं हुआ
दरअसल, यह पहले भी चुनाव के कारण से बाजार बंद हो चुके हैं, जिसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय। वहीं, बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खिलता है और शनिवार से रविवार को बंद रहता है। जिसमें त्योहारों पर भी छुट्टियां होती हैं।
2026 में मार्केट की छुट्टियां
दरअसल, इस साल BSE और NSE में कुल 16 दिन की छुट्टियां हैं। जिसमें जनवरी 15 को शामिल करके। इस महीने की अगली बड़ी छुट्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रहेगी।






