Social Media Crime: सोशल मीडिया की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, 3 महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

Social Media Crime instagram

Social Media Crime: आज के डिजिटल समय में लोगों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। कुछ लोग तो अपनी हर दिन के काम भी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। वही, कुछ लोग अनजान लोगों से भी इन डिजिटल प्लेप्टफॉर्म से दोस्ती बना लेते हैं, जो आगे चलकर बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला गुजरात के Ahmedabad से सामने आया है, जहां 17 साल की एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती (Friendship with a guy on Instagram) की, जिसके बाद न्यू ईयर पार्टी के बहाने उसे Mount Abu ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अहमदाबाद के रानीप इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर गांधीनगर जिले के कलोल में रहने वाली 14 साल की एक नाबालिग लड़की से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत शुरु हुई, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हो गई। इस तरह से उनकी दोस्ती को करीब चार महीने हो गए और दोनों ही लगातार संपर्क में रहे और कई बार मुलाकात भी की, लेकिन लड़की इस बात से बिल्कुल अनजान थी कि आगे चलकर उसके साथ बहुत ही ज्यादा खतरनाक चीजें होने वाली है।

न्यू ईयर पार्टी के लिए माउंट आबू जाने का प्लान

पुलिस के मुताबिक, 30 दिसंबर 2025 को 14 साल की सहेली ने पीड़िता को फोन कर बताया कि वह 31 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने Mount Abu जा रही है। उसने पीड़िता को भी साथ चलने के लिए कहा और दोस्ती के भरोसे पर लड़की चलने पर तैयार हो गई।

इसके बाद पीड़िता अपनी सहेली और उसके 22 वर्षीय दोस्त दिव्येश के साथ ट्रेन से माउंट आबू पहुंची। वहां तीनों ने एक होटल में कमरा लिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था और वे न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) की तैयारी कर रहे थे।

होटल के कमरे में पार्टी के दौरान वारदात

पुलिस जांच से सामने आया है कि होटल के कमरे में तीनों पार्टी कर रहे थे। इस दौरान 14 साल की सहेली और उसका दोस्त दिव्येश बीयर पी रहे थे। आरोप है कि पीड़िता को थम्स अप में मिलाकर बीयर दी गई, जिससे कुछ ही देर में उसे चक्कर आने लगे और फिर वह बेहोश हो गई। इसी दौरान दिव्येश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस के अनुसार वीडियो 14 साल की सहेली के मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया था।

होटल में बेहोशी की हालत में रेप किया
होटल में बेहोशी की हालत में रेप किया

होश आने पर बिखरे मिले कपड़े

जब लड़की होश में आई, तो उसने देखा कि उसके कपड़े बिखरे हुए थे। उसे तुरंत शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उसने दिव्येश और अपनी सहेली से इस बारे में पूछा, लेकिन दोनों ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। घबराई पीड़िता वहां से निकल गई और बाद में अकेले ही ट्रेन से वापस Ahmedabad लौट आई। उस समय उसे पूरी घटना का सही अंदाजा नहीं था, लेकिन उसके मन में गहरी बेचैनी बनी रही।

3 महीने बाद इंस्टाग्राम पर सामने आया सच

इस घटना के करीब तीन महीने बाद 11 मार्च 2026 को लड़की घर पर थी। उसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा, जिसे देखकर वह हैरान रह गई। वीडियो में 22 वर्षीय दिव्येश उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा था। यही नहीं, वीडियो में उसकी 14 साल की सहेली भी नजर आ रही थी। वीडियो देखकर पीड़िता पूरी तरह से टूट गई और उसे समझ आ गया कि उसके साथ क्या हुआ था। इसके बाद उसने अपने परिवार को पूरी बात बताई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिवार की मदद से पीड़िता ने रानीप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय दिव्येश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैंगरेप सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं 14 साल की नाबालिग सहेली को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर किसने अपलोड किया और इसके पीछे का मकसद क्या था। यह भी जांच का विषय है कि वीडियो नाबालिग सहेली ने ही अपलोड किया या किसी अन्य व्यक्ति ने किया था।

ये भी पढ़ें:  गैस सिलेंडर बुक होने के बाद भी डीलर ज्यादा पैसे मांगे या डिलीवरी न दे, तो घबराएं नहीं, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Recent Posts