India vs South Africa T20 WC Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

India vs South Africa T20 WC Highlights

India vs South Africa T20 WC Highlights: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में रविवार को खेला गया है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। जहां पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शानदार मुकाबला हुआ, जिसमें टीम इंडिया को 76 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। खराब नेट रन रेट अब भारत के लिए चिंता का विषय बन गया है।

साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन

आज के इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती झटकों के बावजूद टीम ने 20 ओवर में 187 रन बनाए।

  • जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
  • अर्शदीप सिंह ने एडन मार्करम को पवेलियन भेजा।
  • पावरप्ले में ही अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे।
  • डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रनों की आक्रामक पारी खेली।
  • अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की तेज बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका 187 के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

दक्षिण अफ्रीका  की टीम के द्वारा बनाए गए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी।

  • पहले ही ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए।
  • तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।
  • 6 ओवर में भारत का स्कोर 31/3 था।
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 22 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए।
  • हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल सके।
  • दुबे ने 42 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला।

इस तरह से पूरी भारतीय टीम 19वें ओवर में 111 रन पर सिमट गई।

सेमीफाइनल की राह मुश्किल

भारत को आज मिली बड़ी हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.80 हो गया है। अब टीम इंडिया को अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीत कर अपनी जगह बनानी होगी। सुपर-8 चरण में यह हार भारत के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। टीम इंडिया के सामने चुनौती है वापसी की। अगर बल्लेबाजी में सुधार नहीं हुआ, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का सफर यहीं समाप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  AI समिट विवाद पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, नमो भारत ट्रेन से NCR को मिली नई रफ्तार

Recent Posts