Today Weather Update: भारत में मानसून सक्रिय है। ऐसे में राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को अचानक भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत दी है, लेकिन एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। हर तरफ जलभराव, ट्रैफिक जाम और बाढ़ जैसी समस्याएं लोगों के जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना हुआ है। दिल्ली में उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को लंबा ट्रैफिक जाम झेलना पड़ा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल (Mausam ka Haal) कैसा रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के लिए दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। दिल्ली के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी गुरुवार को तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा
भारत के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई तरह की खबरें सामने आ रही है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है। इसके अलावा, कई सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ क्षेत्रों में सड़कें बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
मुंबई और ठाणे में भी मौसम का असर
वहीं, बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और ठाणे में भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने दोनों शहरों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। दिनभर गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, लेकिन कुछ स्थानों पर अचानक तेज बारिश हो सकती है।
सरकार ने की हालात की समीक्षा
देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।
मौसम विभाग ने जारी की लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें, खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। जिन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहां स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: मंदिर में दान व्यवस्था बदली, बैंक खाते से लेकर दान पेटी तक लागू हुए नए नियम






