Today’s Horoscope 21 March 2026: नवरात्रि के शुभ दिन कई लोगों के लिए लाभकारी साबित है। दरअसल, आज शनिवार का दिन है। वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। शनि की चाल धीमी होती है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक जीवन पर दिखाई देता है। 21 मार्च 2026, शनिवार को शाम करीब 4 बजे शनि मीन राशि में रहते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शनि अस्त अवस्था में भी रहेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ऐसे में आइए यहां जानें अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) क्या है और किन्हें आज मिलेगा धन लाभ…
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि: धीरे-धीरे खत्म होंगी परेशानियां
आज से मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है और शनि बारहवें भाव में स्थित हैं। ऐसे में यह बदलाव सकारात्मक साबित हो सकता है।
- पुराने रोगों से आज काफी हद तक राहत मिलने के संकेत है।
- अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी।
- नए और छोटे-छोटे धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
- कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना बन रही है।
- लंबे समय से चल रही मानसिक तनाव में कमी देखने को मिलेगी।
ऐसे में कुल मिलाकर, आज का दिन से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक मेष राशि वालों के जीवन में स्थिरता और राहत का दौर शुरू हो सकता है।
सिंह राशि: करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार
सिंह राशि के लिए आज शनि अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो अचानक बदलाव और उतार-चढ़ाव का संकेत देता है। लेकिन नक्षत्र परिवर्तन के बाद स्थितियां बेहतर होने लगेंगी।
- नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे
- रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे
- परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है
- नई नौकरी या प्रमोशन के योग भी है।
- आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत बन रहे हैं।
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत और सफलता लेकर आ सकता है।
धनु राशि: तनाव होगा कम, सफलता के बनेंगे योग
धनु राशि के जातकों को आज के दिन लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, इन लोगों के लिए इस समय शनि की ढैय्या चल रही है और शनि चौथे भाव में हैं। नक्षत्र पद परिवर्तन के बाद सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
- मानसिक तनाव कम होगा।
- माता के स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
- नौकरी में नई जिम्मेदारी या ट्रांसफर मिल सकता है।
- विरोधियों पर विजय मिलने के योग बन रहे हैं।
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए यह समय राहत और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है।
ये भी पढ़ें: रूपाली चाकणकर ने महिला आयोग अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला






