Trump Modi Meeting: जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें दोनों ही नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों, वैश्विक सुरक्षा, व्यापार, पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
बता दें कि आज की इस अहम बैठक के बाद ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की खुलकर तारीफ भी की और भारत के प्रति अमेरिका के समर्थन को लेकर बड़ा बयान दिया। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि ट्रंप ने क्या कुछ कहा?
भारत के समर्थन में ट्रंप का बड़ा वादा
आज की द्विपक्षीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर कोई हमला होता है, तो अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और दोनों देशों के संबंध पहले से अधिक गहरे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक मजबूत और प्रभावशाली नेता बताते हुए कहा कि वह दिखने में शांत और संयमित हैं, लेकिन बातचीत और कूटनीति के मामले में बेहद सख्त हैं। ट्रंप ने कहा, “पीएम मोदी बहुत अच्छे वार्ताकार हैं। वे शांत दिखाई देते हैं, लेकिन अपने देश के हितों को लेकर बेहद दृढ़ रहते हैं।”
पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह खुद मोदी की तरह शांत और संयमित नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “जब तक नरेंद्र मोदी भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, तब तक भारत आगे बढ़ता रहेगा। वह एक मजबूत नेता हैं और दुनिया में उनकी अलग पहचान है।”
भारतीय नाविकों की मौत पर जताया दुख
बैठक के दौरान हाल ही में खाड़ी क्षेत्र में हुई एक घटना में मारे गए भारतीय नाविकों का मुद्दा भी उठा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक तेल टैंकर पर हुई कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इस मामले पर ट्रंप ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समुद्री क्षेत्र में काम करना एक चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा पेशा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने उठाया नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान भारतीय नाविकों की सुरक्षा को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न समुद्री मार्गों पर लाखों भारतीय नाविक कार्यरत हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्रीय तनाव कम होंगे और नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
Pleased to meet President Trump in Evian. We reviewed the sustained progress in our bilateral cooperation in trade, energy, defence, technology and people-to-people ties.
Conveyed India’s appreciation on the progress in the efforts for restoring peace and stability in West… pic.twitter.com/hEUfr5TOJx
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
होर्मुज जलडमरूमध्य पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री मोदी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इस मार्ग में किसी प्रकार की बाधा आती है, तो उसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित रखना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है।
पश्चिम एशिया में शांति के प्रयासों का किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता पूरी दुनिया के हित में है। वहीं, ट्रंप ने भी कहा कि वह वैश्विक संघर्षों को समाप्त होते देखना चाहते हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया को अब शांति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध भी इस बैठक का अहम हिस्सा रहे। दोनों नेताओं ने व्यापार समझौतों, बाजार पहुंच, सप्लाई चेन और निवेश के अवसरों पर चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों की टीमें लगातार काम कर रही हैं और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सकारात्मक प्रगति हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग नई गति से आगे बढ़ रहा है। तकनीक, रक्षा, ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
भारत-अमेरिका संबंधों को मिली नई मजबूती
G7 सम्मेलन के दौरान हुई मोदी-ट्रंप मुलाकात को भारत-अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बयानों से साफ संकेत मिला है कि आने वाले समय में रक्षा, व्यापार, तकनीक और वैश्विक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें: यूपी के स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 25 जून से शुरू होंगी कक्षाएं, जानें सरकार ने क्या कहा






