Uber Air Taxi: भारतीय सड़कों पर सबसे आम समस्या हर दिन लोगों को होने वाले ट्रैफिक की है, जो आज के समय में सबसे बड़ी दिक्कत बनती जा रही है। देखा जाए तो यह प्रॉब्लम सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों की सड़कों पर भी है। इसी क्रम में दुबई इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। दरअसल, इस साल के अंत तक दुबई में Uber Air Taxi सेवा शुरू करने की तैयारी है, जिसे आम कैब की तरह मोबाइल ऐप से ही बुक किया जा सकेगा। यानी जिस ऐप से आप रोजाना टैक्सी मंगाते हैं, उसी से हवा में उड़ने वाली टैक्सी भी अब आपको मिलेगी।
बता दें कि यह नई आधुनिक सुविधा मशहूर राइड-हेलिंग कंपनी Uber के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। यह सर्विस दुनिया के सबसे फ्यूचरिस्टिक शहरों में गिने जाने वाले Dubai में शुरू हो रही है, जहां पहले से ही आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मौजूद है।
ऐप से ऐसे होगी एयर टैक्सी की बुकिंग
बताया जा रहा है कि Uber Air Taxi की बुकिंग प्रक्रिया बिल्कुल आसान व सामान्य कैब जैसी ही होगी। इसके लिए यूजर को सिर्फ Uber ऐप खोलना होगा, अपना पिक-अप और डेस्टिनेशन डालना होगा। अगर उस रूट पर एयर टैक्सी संभव होगी, तो ऐप में उसका विकल्प अपने आप दिख जाएगा। इस एक ही बुकिंग में पूरा सफर कवर होगा। पहले आपको सड़क के रास्ते टेक-ऑफ प्वाइंट (Take-off point) तक ले जाया जाएगा, फिर एयर टैक्सी से उड़ान होगी और लैंडिंग के बाद आखिरी मंजिल तक फिर रोड ट्रांसपोर्ट से पहुंचाया जाएगा। यानी एक टिकट, एक ऐप और पूरा सफर आसान होगा।

कैसी होगी यह एयर टैक्सी
यह भी बताया जा रहा है कि एयर टैक्सी पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और इसमें चार यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। हर उड़ान को एक लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल पायलट संचालित करेगा, जिससे सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। इसके केबिन में आरामदायक सीटें, बड़ी खिड़कियां और आधुनिक डिजाइन है, ताकि यात्री उड़ान के दौरान दुबई के शानदार नजारे देख सकें। इसमें 6 खास प्रोपेलर होंगे, जो इसे सीधे ऊपर उड़ान भरने और लैंड करने में मदद करेंगे।
रफ्तार, रेंज और सेफ्टी
यह एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट होगी। इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 200 मील प्रति घंटा (लगभग 321 किमी/घंटा) होगी। यह हेलिकॉप्टर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 100 मील (160 किमी) तक उड़ान भर सकता है। वही, शहर के अंदर सुरक्षित यात्रा के लिए इसमें मल्टी-लेवल सेफ्टी सिस्टम भी लगाए गए है, जिससे यह किसी भी तरह की इमरजेंसी स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा आसानी से सुनिश्चित कर सकती है।
ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे HRA नियम, रिश्तेदारों को किराया देना पड़ेगा भारी, जानें कैसे Tax Notice से कैसे बचें






