Union Budget 2026-27: कैंसर दवा, जूते और माइक्रोवेव सस्ते, शराब हुई महंगी, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Full List of Cheaper and Costlier Item

Union Budget 2026-27: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट 2026-27 पेश किया। यह उनके लगातार 9वें बजट और मोदी सरकार (Modi government) के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। इस वर्ष के बजट में आम जनता के लिए कई राहत और कुछ क्षेत्रों में महंगाई की घोषणाएं की गई हैं।

आइए यहां विस्तार से जानें कि आम जनता के हिस्सा में बजट 2026-27 में क्या-क्या कुछ आया है, जो उनकी जेब पर असर डालता है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत

बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए 17 दवाओं पर बुनियादी सीमा शुल्क को पूरी तरह से हटा दिया गया है। साथ ही, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष चिकित्सकीय भोजन पर व्यक्तिगत आयात में भी आयात शुल्क में छूट दी गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

खरीदारी सस्ती होगी

बजट में निजी उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है। विदेश यात्रा और टूर पैकेज पर TCS की दर 5% से घटाकर 2% कर दी गई है। ऐसे में अब विदेश में पढ़ाई, इलाज या छुट्टियों के लिए पैसे भेजना सस्ता हो जाएगा।

सस्ती होगी ये चीजें

बजट में माइक्रोवेव ओवन के पार्ट्स, जूते, सोलर एनर्जी से जुड़े सामान, बैटरी, बायोफ्यूल वाली सीएनजी, हवाई जहाज के कलपुर्जे, चमड़े का निर्यात और बीड़ी पर भी कस्टम ड्यूटी में विशेष छूट दी गई है, जिससे ये सभी जीचें बाजार में अब कम दाम पर मिलेगी।

महंगी होगी ये चीजें

बजट में शराब पर टीसीएस की दर 1% से बढ़ाकर 2% कर दी गई है। इसके अलावा, कोयला, कबाड़ और कुछ खनिजों पर आयात शुल्क बढ़ाने से ये महंगे हो सकते हैं।

शेयर बाजार और ट्रेडिंग पर असर

इस वर्ष के बजट में शेयर बाजार (Stock Market) पर भी बदलाव किए गए हैं। डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर एसटीटी बढ़ाया गया है। फ्यूचर्स पर 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस पर 0.01% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है। शेयर बायबैक से मिलने वाले लाभ को सभी शेयरधारकों पर कैपिटल गेन टैक्स में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  कर्तव्य भवन में बना पहला बजट, तीन बड़े मुद्दों पर सरकार का विशेष फोकस

Recent Posts