UP Electricity News: यूपी के करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जुलाई में 4.43% तक सस्ती हुई बिजली

UP Electricity News: यूपी में जुलाई से 4.43% सस्ती हुई बिजली

UP Electricity News: यूपी की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, योगी सरकार ने जुलाई महीने से बिलजी सस्ती करने का फैसला लिया है। अगर आप हर महीने अपने बिजली बिल को लेकर परेशानी में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि अब आपको काफी राहत मिलेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में जुलाई 2026 के लिए बिजली की दरों में 4.43 प्रतिशत तक की कटौती की गई है, जिसकी सीधे तौर पर लाभ घरेलू, ग्रामीण, व्यावसायिक और औद्योगिक सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगा। यह भी बताया जा रहा है कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार का यह फैसला बिजली बिल में मिलने वाली सबसे बड़ी राहत की खबर है।

जुलाई में क्यों सस्ती हुई यूपी की बिजली?

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) के निर्देश पर जुलाई महीने के लिए नई बिजली दरें लागू की हैं। इस बार बिजली सस्ती होने की सबसे बड़ी वजह फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) में आई कमी को बताया जा रहा है।

अप्रैल 2026 में बिजली खरीदने की वास्तविक लागत का आकलन किया गया। इस दौरान ईंधन अधिभार शुल्क की गणना माइनस 4.43% रही। इसी का लाभ अब जुलाई महीने के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।

बिजली बिल में कितना होगा फायदा?

यूपी बिजली की नई व्यवस्था के तहत जुलाई महीने के बिलिंग चक्र में उपभोक्ताओं का बिजली बिल पहले की तुलना में कम आएगा। यह राहत सीधे बिजली बिल में दिखाई देगी। गर्मी के मौसम (Summer Season) में आमतौर पर बिजली की मांग बढ़ने के कारण बिल बढ़ने की आशंका रहती है, लेकिन इस बार फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) कम होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

  • बिजली दरों में हुई इस कटौती का लाभ उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।
  • शहरों और गांवों में रहने वाले परिवारों के मासिक बिजली बिल में कमी आएगी। इससे आम लोगों के घरेलू खर्च में कुछ राहत मिलेगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को भी कम बिल का फायदा मिलेगा। इससे गांवों में रहने वाले लाखों परिवारों पर आर्थिक बोझ घटेगा।
  • दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली खर्च में कमी आएगी, जिससे उनकी संचालन लागत कम होगी।
  • छोटे और बड़े उद्योगों को भी सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा। इससे उत्पादन लागत कम करने में मदद मिल सकती है।

जुलाई भर लागू रहेंगी नई दरें

UPPCL के अनुसार, नई बिजली दरें 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहने की संभावना है। इसके बाद अगले महीने के लिए बिजली खरीद की लागत (Cost of Power Purchase) और फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) की समीक्षा की जाएगी। उसी आधार पर आगे की दरें तय होंगी।

358 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिलेगा लाभ

बिजली दरों में कमी (Reduction in Electricity Rates) का फायदा केवल कुछ उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा। अनुमान है कि पूरे उत्तर प्रदेश में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलाकर करीब 358.31 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिलेगा। इससे पहले मार्च 2026 के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 2.42 प्रतिशत की राहत मिली थी, लेकिन जुलाई की राहत उससे कहीं अधिक है। इसे पिछले 15 महीनों की सबसे बड़ी मासिक राहत माना जा रहा है।

कैसे तय होता है फ्यूल सरचार्ज?

फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) बिजली उत्पादन और खरीद में आने वाली अतिरिक्त लागत के आधार पर तय किया जाता है। अगर बिजली खरीद की लागत बढ़ती है तो सरचार्ज बढ़ सकता है और उपभोक्ताओं का बिल ज्यादा आता है। वहीं, जब बिजली खरीद की लागत कम होती है, तो सरचार्ज घट जाता है या माइनस में चला जाता है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को कम बिजली बिल का लाभ मिलता है।

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर

देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच उत्तर प्रदेश में अचानक से बिजली बिल में कमी की यह खबर प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आई है। जुलाई महीने में मिलने वाली 4.43 प्रतिशत तक की कटौती से लाखों परिवारों का मासिक खर्च कम होगा। साथ ही व्यापारियों और उद्योगों को भी बिजली खर्च में राहत मिलने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: सनी देओल की ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज, 33 साल बाद बने वकील, अक्षय खन्ना संग दिखे दमदार अंदाज

Recent Posts