Crop Damage Relief: पिछले कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में हुई भारी बारिश ने किसानों की फसल से सबसे अधिक असर डाला है। यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। ऐसे में राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
बताया जा रहा है कि इस आपदा से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ, जिसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद से प्रशासन की तरफ से प्रभावित राहत पहुंचाने के लिए तेजी के साथ काम करना शुरू कर दिया है और बड़ी संख्या में किसानों तक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
यूपी में 244.23 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई
खबरों के अनुसार, यूपी में हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से 21 जिलों में करीब 244.23 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इस नुकसान से कुल 286 किसान प्रभावित हुए, जिनमें से सभी को राहत देने की प्रक्रिया देने के काम को शुरू कर दिया गया है। अब तक इन सभी किसानों को 13 लाख 34 हजार 217 रुपये की आर्थिक सहायता मिल चुकी है, ताकि वह फसल नुकसान से बाहर निकल सके।
वहीं, भारी बारिश के कारण हालात और भी ज्यादा गंभीर हो गए थे। प्रदेश के 17 जिलों में 4053.11 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गईं। इस दौरान कुल 14,207 किसान प्रभावित हुए। राहत कार्यों के तहत अब तक 9,992 किसानों को 4 करोड़ 47 लाख 24 हजार 779 रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। बाकी बचे किसानों को भी जल्द ही मदद पहुंचाने का काम जारी है।

प्रशासनिक अधिकारी फील्ड पर उतरे
राज्य सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को फील्ड में उतरकर काम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने साफ कहा है कि हर प्रभावित किसान तक सहायता पहुंचनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।राज्य सरकार के द्वारा फसल नुकसान का आकलन तेजी से करवाया जा रहा है, ताकि सही आंकड़ों के आधार पर किसानों को उचित मुआवजा समय पर मिल सके। इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि राहत वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और कोई भी पात्र किसान इस मदद से वंचित न रहे।
किसानों के लिए बड़ी राहत
राज्य सरकार के द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं है। इस तरह की त्वरित राहत व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत है, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल पाते हैं। साथ ही, आगामी फसल की तैयारी में भी आसानी से जुट जाते हैं। राज्य सरकार की इस पहल से यह साफ है कि योगी सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है, जिससे राहत कार्यों का लाभ हर एक किसान को मिल सके।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में अपने चेहरे का कालापन इस एक फल से करें दूर, मिलेगा नेचुरल ग्लो और साफ त्वचा, जानें कैसे






