Up Hospital Alert: उत्तर प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, इस त्योहारी सीजन (Festival season 2026) यानी महानवमी (Mahanavami) के शुभ अवसर पर सीएम योगी ने यूपी के डॉक्टरों को सरकारी छुट्टी नहीं मिलने की घोषणा कर दी है। अगर सरल भाषा में कहा जाए, तो इस बार त्याहरों में प्रदेश के किसी भी डॉक्टरों को अवकाश नहीं मिलेगा।
बता दें कि इस अपडेट को लेकर यूपी सरकार ने एक अधिसूचना भी जारी की है, ताकि राज्य के सभी सरकारी अस्पताल उस दिशा-निर्देशों का पालन कर सके।
सीएम योगी ने यूपी डॉक्टर्स को दी सलाह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आज जनता को ध्यन में रखते हुए, यूपी के 75 जिलों (UP 75 Districts) के डॉक्टर्स को सलाह दी है, जिसमें उनका साफ तौर पर कहना है कि प्रदेश में त्योहार के सीजन में बाजारों में या रोड पर काफी भीड़ होती है, जिसके चलते राज्य में अनहोनी होने की घटना घटने की सबसे अधिक सूचना मिलती है। ऐसे में पहले अचानक हुई दुर्घटना व हादसे की वजह से फेस्टिवल सीजन (Festival season) पर अस्तपताल बंद रहते थे या बड़े डॉक्टर सरकारी छुट्टी पर होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस बार योगी सरकार (UP Government) ने पुरे यूपी के 75 जिलों में हॉस्पिटल भी खुलेंगे और सीनियर डॉक्टर (Senior Doctor) भी होंगे।
नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
मिली जानकारी के मुतबिक, चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने सभी अस्पतालों के निदेशकों/मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को 75 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखकर, जिले के भीतर अस्पतालों ड्यूटी देने का आदेश दिया है। दरअसल, पत्र में साफ लिखा है कि यदि कोई भी वरिष्ठ अधिकारी बिना अनुमति के बिगेर बहार भी गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायगी।
वहीं, महानिदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने यह भी कहा है कि एम्बुलेंस और स्टाफ को अलर्ट पर रखा जाए। साथ ही, छुट्टियों के बाद खुलने वाले OPD के लिए एक माइक्रो-प्लान तैयार किया जाए, क्योंकि छुट्टियों के बाद अस्पतालों में मरीजों की संख्या में ज्यादा देखी जाती है।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, महानवमी की होगी छुट्टी, विपक्ष पर किया तीखा हमला, जानें क्या कुछ कहा






