US Visa New Rules 2026: भारत के कई छात्र अपने अच्छे करियर और कुछ युवा नौकरी की तलाश में विदेश जाते हैं। उनके लिए सरकार ने एक नई गाइडलाइन जारी की है। अब से अमेरिका में पढ़ाई, नौकरी या परिवार के साथ रह रहे भारतीयों के लिए वीजा और वर्क परमिट में कुछ बड़े बदलाव कर दिए है। बताया जा रहा है कि जल्द ही अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) के फॉर्म I-539 और I-765 को लेकर नए नियम लागू होने जा रहे हैं।
बता दें कि अगर आप हाल-फिलहाल में अमेरिका में रहकर अपना नॉन-इमीग्रेंट स्टेटस बढ़ाने, बदलने या वर्क परमिट यानी EAD के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको फॉर्म की सही Edition Date एक बार चेक करना बहुत ही जरूरी है।
Form I-539 का इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी अपडेट
USCIS के मुताबिक- Form I-539 का इस्तेमाल अमेरिका में रहते हुए नॉन-इमीग्रेंट स्टेटस को बढ़ाने या फिर बदलने के लिए आमतौर पर किया जाता है। वहीं, देखा जाए तो कुछ छात्र और H-4 जैसे डिपेंडेंट स्टेटस वाले लोग भी अपनी स्थिति के अनुसार इस फॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
वहीं Form I-765 का इस्तेमाल Employment Authorization Document यानी EAD के लिए आवेदन करने में किया जाता है। H-4 EAD और कई अन्य श्रेणियों के आवेदकों के लिए यह फॉर्म काफी जरूरी होता है।
15 सितंबर 2026 से क्या बदलेगा?
खबरों के मुताबिक, US को लेकर इस तरह की खास बदलाव की तारीख 15 सितंबर 2026 बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार- दी गई इस तारीख से पुराने Edition Date वाले I-539 और I-765 फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सितंबर में आवेदन करने वाले लोगों को फॉर्म डाउनलोड करते समय USCIS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सबसे नया वर्जन ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
वहीं, मौजूदा USCIS दस्तावेजों में अभी भी Form I-539 के लिए 28 अगस्त 2024 वाला संस्करण दिखाई देता है, जबकि USCIS लगातार अपने फॉर्म और उनके निर्देश को समय-समय पर अपडेट करता रहता है। इसलिए आपको किसी पुराने PDF को पहले से ही डाउनलोड करके रखने के बजाय आवेदन जमा करने से ठीक पहले USCIS पर उपलब्ध नवीनतम फॉर्म की सही तरह से एक बार जूरी जांच करें। इसी तरह Form I-765 रोजगार की अनुमति के लिए इस्तेमाल होने वाला प्रमुख आवेदन फॉर्म है। USCIS की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अलग-अलग पात्रता श्रेणियों के आवेदक इस फॉर्म के जरिए EAD के लिए आवेदन करते हैं।
पुराने फॉर्म से आवेदन करने पर क्या होगा?
बता दें कि इसमें सबसे जरूरी बात यह है कि नए नियम की तारीख के बाद पुराने Edition Date वाले फॉर्म का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर आवेदन गलत या पुराने वर्जन पर जमा किया जाता है और USCIS उसे स्वीकार नहीं करता है, तो आवेदक को दोबारा सही फॉर्म के साथ आवेदन करना होगा। इससे समय और आवेदन शुल्क दोनों का नुकसान होगा।
इसी कारण से H-1B परिवार, अंतरराष्ट्रीय छात्र, EAD आवेदक और अमेरिका में अपना स्टेटस बदलने या बढ़ाने वाले लोगों को आवेदन से पहले फॉर्म की Edition Date जरूर जांचनी चाहिए।
भारतीय छात्रों और H-1B परिवारों के लिए जरूरी सलाह
अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों और H-1B वीजा धारकों के परिवारों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। क्योंकि H-1B धारक के H-4 डिपेंडेंट को स्टेटस से जुड़े आवेदन में Form I-539 की जरूरत पड़ सकती है, जबकि पात्र H-4 आवेदक EAD के लिए Form I-765 का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी सितंबर में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो फॉर्म को आखिरी समय पर न छोड़ें। आवेदन जमा करने से पहले USCIS की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म नंबर, Edition Date, फीस, निर्देश और फाइलिंग पते की दोबारा जांच जरूर कर भरें।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR समेत बंगाल-ओडिशा में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन 15 राज्यों में IMD की चेतावनी






