Vada Pav Girl: सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित, जो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस बार भी वह अपने स्टॉल के वड़ा पाव को लेकर ही वायरल हो रही होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, इस बार वजह उनका काम या शोहरत नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। दरअसल, चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है।
बता दें कि यह दोनों ही एक-दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जिससे मामला और उलझता सा दिख रहा है।
Vada Pav Girl ने पति पर लगाएं गंभीर आरोप
खबरों के अनुसार, चंद्रिका दीक्षित ने अपने ही पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादीशुदा जिंदगी में उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। वहीं, युगम इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि चंद्रिका ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हैं और सच्चाई को तोड़-मरोड़कर जनता के सामने पेश कर रही हैं।

यहीं मिलूंगा तुझे, जब मर्जी हो तब आ जाना
इसी बीच युगम गेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने विवाद को और बड़ा दिया है। दरअसल, इस वीडियो में वह चंद्रिका की दुकान दिखाते नजर आते हैं और कहते हैं कि दुकान क्यों बंद है। वीडियो में युगम यह कहते सुनाई देते हैं कि चंद्रिका डर गई हैं और इसलिए दुकान नहीं खोल रही हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो में यह भी कहा, “मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता। जो डरता है वही भागता है। यहीं मिलूंगा तुझे, जब मर्जी हो तब आ जाना।”
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं लोग दे रहे हैं। वही, कुछ लोग युगम के इस वीडियो में दिए गए बयान को धमकी भरा मान रहे हैं, तो कुछ इसे पति-पत्नी के निजी झगड़े का सार्वजनिक जीवन बता रहे हैं।
Vada Pav Girl ने भी शेयर किया पोस्ट
युगम के वीडियो से पहले चंद्रिका दीक्षित ने भी इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा, “जब जिंदगी ही टेम्परेरी है, तो कोई इंसान परमानेंट कैसे हो सकता है।” इस पोस्ट को लोग उनके टूटते रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि चंद्रिका ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया।
विवाद में मिस्ट्री मैन कौन?
Vada Pav Girl विवाद के बीच एक और सवाल लोगों के मन में उठ रहा है। वो मिस्ट्री मैन कौन है, जिसके साथ चंद्रिका हाल के दिनों में वीडियो शेयर कर रही हैं। युगम गेरा इसी शख्स को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यही मिस्ट्री मैन कुछ महीनों पहले तक युगम और चंद्रिका दोनों के साथ वीडियो में नजर आया था।
चंद्रिका के इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिनमें तीनों साथ दिखाई देते हैं, जिससे लोग यह भी सवाल कर रहे हैं कि अगर युगम उस शख्स को पहले से जानते थे, तो अब अचानक “ये कौन है” कहने की जरूरत क्यों पड़ रही है।
ये भी पढ़ें: देसी कंपनी ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vextra, 110 KM रेंज के साथ कीमत भी कम






