Weather Forecast: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत इन 7 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

आज के मौसम का हाल

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और घने कोहरे की संभावना जताई गई है। ऐसे में यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

मौसम की अपडेट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 4 फरवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान में भी 4 फरवरी तक घने कोहरे का असर रहेगा।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 5 फरवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी तक घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी 4 से 6 फरवरी के बीच कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

8 और 9 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 8 और 9 फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार भी बने हुए हैं। 9 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

आज के मौसम का हाल
आज के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 5 और 6 फरवरी को इन राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें:  Daily Horoscope February 4, 2026, इन राशियों को आज धन लाभ मिलेगा, जानें किन्हें रहना होगा सावधान

Recent Posts