Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में हीटवेव का कहर बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी समेत NCR में पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के चलते गर्मी अधिक पड़ रही है। ऐसे में अब लोगों को राहत बारिश से मिल सकती है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च को दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
वही, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अनुमान है कि दिन के समय धूप और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन हवा में नमी के कारण हल्की उमस महसूस हो सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
Weather in Delhi Today/दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। अनुमान है कि सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हवा में लगभग 70% तक आर्द्रता बनी रह सकती है, जिससे हल्की चिपचिपाहट महसूस होगी।
कल होगी इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च को दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह बदल सकता है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग भी यह भी कहना है कि 16 से 18 मार्च के बीच आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सक्रिय हो गया है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 14 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी खबरें सामने आई हैं।
अहमदाबाद में हीटवेव का खतरा
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत में बारिश और बादलों के कारण राहत मिल सकती है, वहीं गुजरात के अहमदाबाद में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 19 मार्च तक इन शहरों में गर्मी अधिक पड़ सकती है।
इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क






