Aaj Ka Mausam 13 August: आज गुरुवार 13 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिससे भारतीय मौसम विभाग India Meteorological Department (IMD) ने आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगर आप कल कहीं सफर का प्लान बना रहें हैं, तो अपने इलाके का मौसम अपडेट जरूर जान लें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश (Heavy rain) के वजह से भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थिति बन सकती है। आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR आज का मौसम (Delhi-NCR Weather Today) काले बादलों से घिरा रह सकता है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सब-डिविजन अपडेट में दिल्ली के लिए 13 अगस्त को कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया है। 15 अगस्त को दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र में भारी बारिश (Heavy rain) का अलर्ट है। वहीं दिल्ली- NCR के लोगों को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही, तेज बारिश होने पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ सकती है।
यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी
यूपी में 13 अगस्त यानि कल मौसम खास तौर पर पूर्वी हिस्सों में खराब रहने की संभावना है। जिसके वजह से मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जिनमें शामिल हैं गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, सोनभद्र और मऊ समेत कई इलाकों में वेदर खराब रह सकता है।
बिहार में भी तेज बारिश का खतरा
मौसम विभाग IMD के अनुसार, बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें शामिल हैं जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर में मौसम खराब रहने की संभावना बनी हुई है।
पहाड़ी राज्यों में बिगड़ते मौसम का खतरा
हिमाचल प्रदेश में 13 अगस्त को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद ही 15 अगस्त को भी कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है। उत्तराखंड के कई जिलों में भी भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। जिससे IMD के अनुसार इनमें जिला शामिल हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में बारिश या गरज के साथ बौछारों की संभावना बताई गई है।
ऐसे में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के वजह से भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने का भी खतरा रहता है। इसलिए जरूरी न हो तो खराब मौसम में यात्रा करने से बचना बेहतर होगा।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश खतरा
मध्य प्रदेश में कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। IMD के बुलेटिन में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास कई दबाव क्षेत्र का उल्लेख किया गया है। बता दें कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मानसूनी बारिश जारी रह सकती है। खासकर पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां 13 अगस्त तक बने रहने का पूर्वानुमान पहले जारी किया गया था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में लागू हुई धारा 163 , पतंग उड़ाने पर रोक, जानें कब तक रहेगा आदेश






