Independence Day 2026: दिल्ली में लागू हुई धारा 163 , पतंग उड़ाने पर रोक, जानें कब तक रहेगा आदेश

80वां स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में धारा 163 लागू

Delhi Independence Day 2026: देश इस साल 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) मनाने जा रहा है। ऐसे में दिल्ली समेत कई बड़े राज्यों में सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए गए है। बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में लाल किले की तरफ जाने वाले सभी प्रमुख रास्तें और मुख्य कार्यक्रम के साथ VIP-VVIP मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट (Delhi Police on High Alert) पर है। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए हर एक स्तर पर बारीकी से निगरानी भी की जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 अगस्त की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दिल्ली में धारा 163 लागू कर दी है। इसके साथ ही लाल किले (Red Fort) और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पतंग उड़ाने समेत कई तरह की हवाई गतिविधियों पर भी कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी है।

16 अगस्त तक लागू रहेगा आदेश

दिल्ली पुलिस के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, धारा 163 और पतंग उड़ाने पर लगाया गया प्रतिबंध 16 अगस्त 2026 तक प्रभावी है। राजधानी में यह आदेश जारी होते ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day Celebrations) के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना, उपद्रव या फिर सुरक्षा में चुक न हो सके।

ध्यान रहे कि 15 अगस्त तक लाल किले के आसपास किसी भी व्यक्ति को पतंग, ड्रोन या अन्य हवाई वस्तु उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इलाके में लगातार निगरानी बनी हुई है। दिल्ली कंट्रोल रूम से ड्रोन के माध्यम से निगरानी के साथ-साथ जमीन स्तर पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती को पहले से काफी अधिक बढ़ा दिया गया है।

पतंग उड़ाने पर क्यों लगी रोक?

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के दौरान लाल किले पर बड़ी संख्या में लोग, वीआईपी और वीवीआईपी शामिल होते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से पतंग उड़ाने या फिर किसी भी तरह की हवाई चीजों से सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से पतंगबाजी और अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि राजधानी में आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में रहने वाले लोगों के साथ-साथ दिल्ली आने वाले पर्यटकों और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को भी इन नियमों का पालन करना होगा।

दिल्ली मेट्रो ने भी जारी की एडवाइजरी

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी लोगों से एलिवेटेड मेट्रो लाइन (Elevated Metro Line) के आसपास पतंग न उड़ाने की अपील भी की गई है। DMRC के अनुसार, मेट्रो की OHE लाइन में करीब 25,000 वोल्ट का करंट मौजूद होता है। पतंग की डोर अगर इस लाइन के संपर्क में आती है तो यह बहुत ही जानलेवा है। इसके अलावा पतंग की डोर OHE लाइन या मेट्रो ट्रेन के पेंटोग्राफ में फंसने से ट्रेन परिचालन भी प्रभावित करती है। इससे यात्रियों को परेशानी होने के साथ मेट्रो सेवा बाधित (Metro Service Disrupted) होने का खतरा रहता है।

DMRC ने लोगों से अपील की है कि वह मेट्रो लाइन (Metro line) से दूर खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही पतंग उड़ाएं। संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों के आसपास पतंग की डोर हटाने के लिए विशेष टीमों की तैनाती भी की गई है। अगर कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत शिकायत दर्ज की जाएगी।

ड्रोन और हवाई वस्तुओं पर भी निगरानी

स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day Celebrations) के मद्देनजर ड्रोन और अन्य हवाई वस्तुओं पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। कंट्रोल रूम (Control Room) के साथ फील्ड में तैनात जवान भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनी रहेगी। दिल्ली पुलिस की ओर से सहायक पुलिस आयुक्तों (Assistant Commissioners of Police) और थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने राजधानी के निवासियों, पर्यटकों, दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों, संस्थानों और कार्यक्रम आयोजकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। अगर कोई भी सुरक्षा से जुड़े आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Ranchi Student Protest: झारखंड प्रदर्शन में बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस, JPSC-JSSC अभ्यर्थी हुए उग्र

Recent Posts