IMD Weather Alert: भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के करीब 20 राज्यों में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि अचानक मौसम में बदलाव के पीछे मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। इसका असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और कुछ दक्षिणी राज्यों तक देखने को मिलेगा।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
IMD का कहना है कि इन दिनों उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। साथ ही, इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ेगी। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ हर दिन मौसम बदल रहा है। IMD के अनुसार, राज्य के करीब 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान- कानपुर, सीतापुर, लखनऊ और हरदोई समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं करीब 30 जिलों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली-NCR में राहत भरा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आएगी और दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज हवाएं
अगले 24 घंटे के दौरान, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान न पहुंच सके।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में चक्रवाती गतिविधियों के कारण बारिश और तेज हवाएं चलेगी। यह भी बताया जा रहा है कि जबकि अन्य क्षेत्रों में गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम के हाल की स्थिति (Recent weather conditions)
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदला हुआ मौसम अगले 2 से 3 दिनों तक बना रह सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य होने की संभावना है। आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी।
ये भी पढ़ें: बारिश और ओलावृष्टि से तबाही के बाद यूपी सरकार का बड़ा कदम, राज्य के हजारों किसानों को मिलेगी करोड़ों की राहत






