Aaj Ka Mausam: देशभर में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने मार्च के महीने में लोगों को ठंड का एहसास करवा दिया है। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली, यूपी, हरियाणा और अन्य कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में बारिश और आंधी चलने की पूरी-पूरी संभावनाएं है।
IMD की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 21 मार्च को देश के 17 राज्यों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, यूपी, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश ,झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और जयपुर समेत अन्य कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल (Weather Condition in Delhi-NCR)
मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, राजधानी नई दिल्ली में 21 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आनंद विहार, आईटीओ, लाजपत नगर और करोल बाग जैसे इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही, इस दौरान अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 15°C रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी का असर
यूपी के कई जिलों में 21 मार्च को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और बस्ती समेत पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। यहां 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
⚠️ IMD Weather Warning !
Scattered thunderstorm activities accompanied with Gusty winds likely to continue over Central India and East India till 21st March along with isolated hailstorm activity over Madhya Pradesh, Vidarbha, Chhattisgarh, Bihar and Jharkhand on 20th March and… pic.twitter.com/lgbTWaQRiV
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 20, 2026
बिहार और पूर्वी भारत में तेज तूफान का खतरा
अगले 24 घंटे के दौरान बिहार में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। किशनगंज, मुजफ्फरपुर, सिवान और पटना जैसे जिलों में तेज बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा West Bengal, Jharkhand और Odisha में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 21 मार्च से मौसम बिगड़ सकता है। आज से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश का अलर्ट है, जबकि कुल्लू, मनाली और किन्नौर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
हरियाणा और राजस्थान में भी अलर्ट
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम, करनाल और अंबाला में बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा और अलवर में भी बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 21 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है। अगले 2-3 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
ये भी पढ़ें: भारत में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, HPCL ने बढ़ाए 2 रुपये प्रति लीटर, जानें नए रेट की लिस्ट






