Aaj Ka Rashifal Horoscope Today’s 02 March 2026: आज सोमवार, 2 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन शिव पूजा करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और जीवन में संतुलन बना रहता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं, कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं, आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन बदलाव लेकर आ सकता है। बाहर के खाने से परहेज करें और सेहत का ध्यान रखें। करियर, प्रेम या पारिवारिक जीवन में बदलाव संभव है। सकारात्मक सोच अपनाने से तनाव कम होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए प्रोडक्टिव साबित हो सकता है। कामकाज में फोकस बना रहेगा। लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन करियर के लिए नए लक्ष्य तय करना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको सेहत पर ध्यान देना चाहिए। सही डाइट, नियमित व्यायाम और पूरी नींद आपके लिए जरूरी है। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भी खुशहाली रहेगी।
कर्क राशि (Cancer)
इन राशि के लोगों को आज काम के बीच ब्रेक लेना जरूरी रहेगा। मेडिटेशन से तनाव कम होगा। व्यापारियों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों आज सेहत को नजरअंदाज न करें। हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। शरीर के संकेतों को समझना जरूरी है।
कन्या राशि (Virgo)
इन राशि के लोगों के जीवन में आज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धन के मामलों में सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें।

तुला राशि (Libra)
इन लोगों को आज के दिन खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। काम की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। नए अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन नई शुरुआत और चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए अनुकूल है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपके घर-परिवार में उत्सव का माहौल बन सकता है। यात्रा के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। दिन मिला-जुला रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
आज सेल्फ-लव पर ध्यान दें। एक्सरसाइज और फिटनेस से ऊर्जा बनी रहेगी। आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius
आपको आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें। जीवन में संतुलन बनाना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। काम के साथ आराम भी करें।
मीन राशि (Pisces)
आपके लिए आज कुछ नया शुरू करने के लिए शानदार दिन है। बदलावों को अपनाएं और फोकस बनाए रखें। चुनौतियां आपके लिए अवसर बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें: 2 या 3 मार्च जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सूतक काल और होली की छुट्टियां






