Holika Dahan 2026 Date: 2 या 3 मार्च जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सूतक काल और होली की छुट्टियां

Holika Dahan 2026

Holika Dahan 2026 Date:  होलिका दहन 2026 को लेकर इस बार लोगों के मन में काफी असमंजस और साथ ही कई तरह के सवाल खड़े हैं। इसकी वजह पूर्णिमा तिथि, भद्रा काल और चंद्र ग्रहण का एक साथ होने है। ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 (Holika Dahan on March 3, 2026) को ही करना शुभ और फलदायी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2 मार्च नहीं, बल्कि 3 मार्च क्यों सही दिन है, साथ ही शुभ मुहूर्त, सूतक काल और स्कूल-बैंक की छुट्टियों की लिस्ट क्या है?

होलिका दहन की सही तारीख क्या है?

  • शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन (Holika Dahan) के लिए दो बातें सबसे जरूरी मानी जाती हैं। पूर्णिमा तिथि और प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) है।
  • 2 मार्च 2026 को पूर्णिमा तिथि रात में शुरू तो हो जाती है, लेकिन इस दौरान भद्रा मुख लगा रहता है। भद्रा मुख में अग्नि प्रज्वलन को अशुभ माना जाता है।
  • 3 मार्च 2026 को भले ही पूर्णिमा तिथि शाम करीब 05:07 बजे तक ही रहे, लेकिन नियम यह कहता है कि यदि प्रदोष काल में पूर्णिमा का स्पर्श हो चुका हो, तो उसी दिन दहन करना श्रेष्ठ होता है।

इसी कारण भरत में इस साल 3 मार्च 2026 को ही होलिका दहन मनाया जाएगी।

होलिका दहन 2026 शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Auspicious Time)

  • होलिका दहन मुहूर्त: शाम 06:22 बजे से रात 08:50 बजे तक
  • कुल अवधि: 2 घंटे 28 मिनट
  • प्रदोष काल: 06:22 बजे से 08:46 बजे तक

भद्रा काल (Bhadra Period)

  • भद्रा पूंछ: रात 01:25 से 02:35 (4 मार्च)
  • भद्रा मुख: 02:35 से तड़के 04:30 (4 मार्च)

भद्रा काल में किसी भी तरह का मांगलिक कार्य (Auspicious Work) करना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस समय से पहले ही दहन कर लेना सही रहेगा।

होलिका दहन और चंद्र ग्रहण
होलिका दहन और चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण 2026 और सूतक काल

  • 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है।
  • सूतक काल: सुबह 09:39 बजे से शुरू
  • ग्रहण समाप्ति: शाम 06:46 बजे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं की जाती है। ऐसे में होलिका की तैयारी (Holika Preparations) तो की जा सकती है, लेकिन पूजन ग्रहण समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर शुद्ध मन से पूजा करना शुभ होता है।

होली पर स्कूल और बैंक की छुट्टियां

होली के आसपास स्कूल और बैंकों में भी छुट्टियां रहने वाली हैं, जिससे लोगों को अपने जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी जा रही है।

स्कूल और कॉलेज की छुट्टियां

  • देश के ज्यादातर हिस्सों में 2, 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे।
  • कुल मिलाकर छात्रों को करीब 4 दिन की छुट्टी मिल सकती है।

बैंक की छुट्टियों (Bank Holidays)

  • 2 मार्च: होलिका दहन के कारण लखनऊ और कानपुर में बैंक बंद है।
  • 3 मार्च: धुलंडी और डोल जात्रा के चलते दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना और कोलकाता में बैंक बंद है।
  • 4 मार्च: होली के दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, रांची और लखनऊ समेत कई शहरों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  3 मार्च को लगेगा साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Recent Posts