Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 February 2026, रविवार का दिन विशेष महत्व रखता है। रविवार को सूर्य उपासना का विधान है और ज्योतिष के अनुसार हर एक दिन की ग्रह स्थिति जीवन पर काफी प्रभाव डालती है। आइए जानते हैं कि 22 फरवरी का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत लेकर आया है।

आज का राशिफल कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

मेष राशि वालों का मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। कामकाज में धैर्य रखने की जरूरत है। परिवार में पिता और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लव लाइफ में छोटी बातों को बड़ा न बनाएं।

वृषभ राशि

आज के दिन आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन आएगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। किसी खबर या मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें। नौकरी और व्यापार सामान्य रहेंगे। रिश्तों में संवाद बनाए रखना जरूरी है।

मिथुन राशि

इन राशि के लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। थकान या सिरदर्द परेशान कर सकता है। नए काम की शुरुआत टालें। प्रेम संबंधों में संयम रखें। विवाद से दूरी बनाकर रखें तो दिन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

आज परिवार और प्रेम जीवन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सावधानी रखें। किसी भी बात को शांतिपूर्वक समझाने से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि

आज इन लोगों को फिसलने या चोट से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि

इन राशि के लोगों को गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। धन लाभ होगा लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। नया निवेश टालना बेहतर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, पर खानपान पर ध्यान दें।

आज का राशिफल
आज का राशिफल

तुला राशि

आज दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा। विपरीत लिंग के साथ व्यवहार में मर्यादा रखें। धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी।

वृश्चिक राशि

आज पूरे दिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लें।

धनु राशि

आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें। पैरों में दर्द या हल्की चोट की आशंका है। पढ़ाई और ज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ा फैसला लेने से बचें।

मकर राशि

इन राशि के लोगों को आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य रुक-रुक कर पूरा होगा। मां की सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि

इन लोगों को आज के दिन नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आराम और संतुलन बनाए रखें।

मीन राशि

आज के दिन खर्चों में वृद्धि होगी। सिरदर्द या आंखों में जलन हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आने लगेंगे।

ये भी पढ़ें:  देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट मौसम की अपडेट

Recent Posts