Weather Update Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट मौसम की अपडेट

देशभर के विभिन्न राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update Today:  भारत के कई हिस्सों में मौसम ने करवट लेने शुरू कर दिया है। दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की लेटेस्ट अप़डेट (Latest update from the Meteorological Department) के अनुसार, कई राज्यों में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Warning)

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल व माहे में 21 और 22 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और माहे में 21 से 23 फरवरी के बीच गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 24 फरवरी तक और तटीय व उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में भी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक यानी 22 फरवरी को उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 23 फरवरी को विदर्भ में और 23-24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश हो सकती है। इन राज्यों में भी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall in Hilly States)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। इससे ठंड में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

IMD Weather Update
IMD Weather Update

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

IMD ने न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है। दरअसल, महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गुजरात में अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, फिर अगले पांच दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव है।

देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

  • उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
  • मध्य भारत में अगले दो दिनों तक 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और उसके बाद तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।
  • गुजरात और महाराष्ट्र में अगले 2-3 दिनों में तापमान बढ़ेगा, लेकिन उसके बाद 4-5 दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन दिनों मौसम से जुड़ी क्या रखें सावधानी?

मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर न जाने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में आतंकी अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश, लाल किला और चांदनी चौक में बढ़ाई सुरक्षा

Recent Posts