Amazon Republic Day Sale: आईफोन आज कल हर एक इंसान के पास है, लेकिन इन दिनों लोगों में नया iPhone 17 Pro खरीदने की दिलचस्प बढ़ रही हैं। अगर आप भी लंबे समय से नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह आप के लिए अच्छा समय है। दरअसल, Amazon अपने ग्राहकों के लिए Great Republic Day Sale लेकर आया हैं।
iPhone 17 Pro पर भारी छूट
साल 2026 की अमेजॉन की पहली सेल पर iPhone 17 Pro पर भारी छूट दी जा रही है और ऐसे में सही ऑफर्स का फायदा उठाकर इसकी कीमत काफी कम हो जाती है।
iPhone 17 सीरीज लॉन्च
Apple कंपनी ने सितंबर 2025 में अपने ‘Awe Dropping’ इवेंट के दौरान iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस दौरान iPhone 17 Pro की कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन अब Amazon की Republic Day Sale में इस फोन पर बढ़िया सेल के साथ अच्छी छूट लेकर आया हुई।
iPhone 17 Pro की कीमत
भारतीय बाजार में iPhone 17 Pro (256GB स्टोरेज) की कीमत ₹1,34,900 रखी गई है, लेकिन सेल के दौरान इसमें कई तरह के डिस्काउंट मिलते हैं, जिसके चलते लोग यह किस्तों पर खरीदना काफी पसंद करते हैं।

अमेजॉन इस तरह से देगा आईफोन कम कीमत पर
Amazon Prime यूज़र्स को इस सेल में अच्छा फायदा मिलेगा। बताया जा रहा है कि Prime मेंबरशिप के तहत iPhone 17 Pro पर सीधे ₹6,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में इस छूट के बाद फोन की कीमत कम होकर ₹1,28,400 हो जाती है।
इसके बाद सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से मिलेगा। अगर आपके पास पुराना iPhone 15 Pro (1TB स्टोरेज) है और वह अच्छी कंडीशन में है, तो Amazon उस पर ₹39,200 तक का एक्सचेंज वैल्यू की भी सुविधा दे रहा है। इस एक्सचेंज के बाद iPhone 17 Pro की कीमत करीब ₹89,200 तक हो जाएगी।
अगर आप आईफोन की कीमत का भुगतान SBI Credit Card से करते हैं, तो आपको ₹3,500 का और भी डिस्काउंट इंस्टेंट बैंक की तरफ से मिल जाएगा। इस तरह से Prime डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और SBI कार्ड छूट के साथ आप iPhone 17 Pro ₹85,700 में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 Pro के खास फीचर्स
- इसके स्पेसिफिकेशंस में iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion सपोर्ट करता है।
- फोन में नया Apple A19 Pro चिपसेट मिलता है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी में मदद करता है।
- कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है।
- इसमें सुरक्षा के भी कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अन्य फोन से अलग बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: Budget 2026: 1 फरवरी से सस्ते होंगे स्मार्टफोन! पढ़े पूरी खबर






