‘Bigg Boss 17’ के चर्चित कंटेस्टेंट और यूट्यूबर Anurag Dobhal ने हाल ही में एक ऐसा व्लॉग पोस्ट किया है, जिसने उनके फैंस को गहरी चिंता और एक बड़ा धक्का लगा है। अनुराग का यह वीडियो करीब 2 घंटे का है, जिसमें वह अपना दर्द बया कर रहे है और कह रहे है कि मैं पिछले 1 साल से मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहा हूं और उन्हें लगातार हैरेस किया जा रहा है। वीडियो में अनुराग ने कहा कि यह उनका “आखिरी वीडियो” हो सकता है और इसके बाद वह शायद सोशल मीडिया से गायब हो जाएं।
वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद और मानसिक तनाव को लेकर कई गंभीर के बारे में जिक्र किया है। अनुराग ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है, तो इसके जिम्मेदार 4 लोग होंगे, जिनमें उनके माता-पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति का नाम लिया है।
कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?
अनुराग ने कहा कि रितिका नाम की एक लड़की लंबे समय से उनकी फैन थी और इंस्टाग्राम पर उन्हें मैसेज करती थी। करीब दो-तीन साल तक बातचीत चलने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी का फैसला किया। शुरुआत में परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन बाद में मान गया। हालांकि शादी से ठीक 5 दिन पहले परिवार ने अचानक शादी में शामिल होने से मना कर दिया। अनुराग ने कहा कि कार्ड बंट चुके थे और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
इंटरकास्ट मैरिज बना विवाद की वजह?
अनुराग ने वीडियो में कहा कि वह ब्राह्मण परिवार से हैं और उन्होंने राजपूत समाज की लड़की से शादी की। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार इस इंटरकास्ट मैरिज से सख्त खिलाफ थे। परिवार ने उन्हें शादी के बाद लड़की को घर लाने से भी मना कर दिया। शादी की सभी रस्में उन्होंने अकेले पूरी कीं। शादी में न माता-पिता शामिल हुए और ना ही कोई भाई-बहन उनके साथ खड़ा रहा।

मानसिक तनाव और सुसाइड की कोशिश
वीडियो में अनुराग डोभाल भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से वह गहरे मानसिक तनाव में हैं। वह कई दिनों से ठीक से सोए तक नहीं हैं और खाना भी नहीं खाया है। अनुराग ने कहा कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन आखिरी वक्त पर रुक गए। मैं अपने माता-पिता से बेहद प्यार करता हूं और उनकी वजह से ही खुद को नुकसान पहुंचाने से पीछे हटता हूं।
परिवार पर गंभीर आरोप
अनुराग ने आरोप लगाया कि उनके भाई, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘कलाम इंक’ के नाम से जाना जाता है। मेरे भाई ने मुझे और मेरी पत्नी को परेशान किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संपत्ति, घर और पालतू कुत्तों तक को उनसे दूर कर दिया गया है वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं जीना चाहता था, खुश रहना चाहता था, लेकिन अब सब खत्म हो गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस वीडियो के बाद वह शायद सोशल मीडिया से दूर हो जाएं।
फैंस में चिंता, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #AnuragDobhal ट्रेंड करने लगा। फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं। कई यूजर्स ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चर्चा भी शुरू की है।
ये भी पढ़ें: ईरान पर हमले से दुनिया में बढ़ी चिंता, कैमरे और नेटवर्क सालों से थे हैक, पढ़ें पूरी खबर






