ओला-उबर को टक्कर देने आ गई ‘Bharat Taxi’, आज लॉन्च हुआ देसी ऐप, जानें इसके फीचर्स और डिटेल

आज लॉन्च हुआ

Bharat Taxi: भारत कैब सेवाओं की दुनिया में अब से एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, ओला और उबर जैसी प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए देश की पहली को–ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी ऐप (Co-operative Taxi Service Bharat Taxi App) आज ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दी गई है। इस ऐप का शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया।

बता दें कि शुरुआत में यह सेवा दिल्ली–NCR में शुरू की जाएगी और बाद में इसे मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल सबसे बड़ी खासियत

भारत टैक्सी ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल है। अभी तक ओला-उबर जैसे प्लेटफॉर्म ड्राइवरों से भारी कमीशन लेते हैं। जिससे उनकी कमाई कम हो जाती है, लेकिन भारत टैक्सी में ड्राइवरों से किसी तरह का कमीशन नहीं लिया जाएगा। वहीं, इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले ड्राइवर सिर्फ सेवा देने वाले नहीं होंगे, बल्कि वे इस सिस्टम के हिस्सेदार और मालिक भी बनेंगे। बता दें कि, हर ड्राइवर को सहकारी संस्था में 5 शेयर दिए जाएंगे। दरअसल, उन्हें केवल एक न्यूनतम सदस्यता शुल्क देना होगा, जिसे वे रोजाना, साप्ताहिक या मासिक आधार पर जमा कर सकते हैं।

किराया होगा 30% तक सस्ता

भारत टैक्सी का कहना है कि इसका किराया बाजार के मुकाबले करीब 30 % तक सस्ता रहेगा। वहीं, सबसे खास बात यह है कि इस ऐप में सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी।
यानी बारिश, ट्रैफिक जाम या ज्यादा मांग के समय यात्रियों से ज्यादा पैसा नहीं लिया जाएगा। किराया पहले से तय और पूरी तरह पारदर्शी होगा, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ कम पड़ेगा।

बाइक, ऑटो और कार की सुविधा

यात्रियों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए ऐप पर बाइक, ऑटो और कार तीनों तरह की सवारी उपलब्ध होगी। इससे लोग अपनी दूरी और खर्च के अनुसार आसानी से ऑप्शन चुन सकेंगे। साथ ही, इस सुविधा से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को खास राहत मिलने की उम्मीद है।

ड्राइवरों को बीमा सुरक्षा

भारत टैक्सी को केवल एक ट्रांसपोर्ट ऐप नहीं, बल्कि ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा मंच के रूप में भी पेश किया जा रहा है।
इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हर ड्राइवर को

5 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा

5 लाख रुपये का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। साथ ही, इससे ड्राइवरों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

Bharat Taxi
Bharat Taxi

आसान लोन से बढ़ेगा रोजगार

दरअसल, यह प्लेटफॉर्म मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट के तहत संचालित होगा। इसके कारण भविष्य में ड्राइवरों को आसान किस्तों पर लोन मिलने की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही, इससे वे अपनी खुद की गाड़ी खरीद सकेंगे और आत्मनिर्भर बन पाएंगे। साथ ही नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

लॉन्च से पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स

6 जून 2025 को स्थापना के बाद से अब तक भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं। वहीं 1 लाख से अधिक यूजर्स ने ऐप पर पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है। यह आंकड़े बताते हैं कि लॉन्च से पहले ही लोगों में इस सेवा को लेकर काफी उत्साह है।

क्या बदल सकती है टैक्सी बाजार की तस्वीर

बता दें कि अगर भारत टैक्सी ऐप अपने वादों पर कायम रहती है तो यह देश में टैक्सी सेवाओं के मॉडल को बदल सकती है। जैसे कम किराया, बिना सर्ज प्राइसिंग, ड्राइवरों को मालिकाना हक और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं इसे प्राइवेट एग्रीगेटर कंपनियों से अलग बनाती हैं।

ये भी पढ़ें: New Aadhaar App Launched: UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, अब एक ही ऐप में मिलेंगी आधार से जुड़ी हर एक सुविधाएं

Recent Posts