New Aadhaar App Launched: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए न्यू आधार ऐप (New Aadhaar App) लॉन्च किया है। दरअसल, यह ऐप एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। जहां UIDAI अधिकारियों ने इसके फीचर्स और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह नया आधार ऐप आम लोगों की सुविधा और डेटा को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है।
बता दें कि इस ऐप की लॉन्चिग के बाद से आधार से जुड़ी कई सेवाएं एक ही मोबाइल ऐप में मिलेगी। इसमें मोबाइल नंबर अपडेट करने से लेकर पता बदलने और वेरिफिकेशन तक की हर एक सुविधाएं आसान होगी।
ऑफलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा
न्यू आधार ऐप (New Aadhaar App) में ऑफलाइन वेरिफिकेशन का फीचर से भी जोड़ा गया है। बस कुछ लोग सोच रहे होंगे कि ऑफलाइन का मतलब बिना इंटरनेट के सेवाएं मिलना, लेकिन ऐसा नहीं है। इसका अर्थ यह है कि वेरिफिकेशन के लिए सेंट्रल डेटाबेस से डेटा एक्सेस नहीं होगा। इससे यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा और मजबूत होगी।
UIDAI के अनुसार, आने वाले समय में इस ऐप का इस्तेमाल सिक्योरिटी गार्ड, ऑफिस एंट्री, विजिटर वेरिफिकेशन जैसी जगहों पर किया जा सकेगा। इससे किसी व्यक्ति की पहचान तुरंत और सुरक्षित तरीके से होगी।
सिक्योरिटी और अटेंडेंस में होगा इस्तेमाल
- न्यू आधार ऐप का उपयोग
- सिक्योरिटी चेक के लिए
- ऑफिस या संस्थानों में अटेंडेंस के लिए
- आसान और तेज वेरिफिकेशन के लिए होगा।

यूजर को मिलेगा पूरा कंट्रोल
ऐप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आधार होल्डर को अपनी जानकारी पर पूरा कंट्रोल मिले। यूजर्स तय कर सके कि उन्हें कौन-सी जानकारी दिखानी है और कौन-सी छिपानी है।
न्यू आधार ऐप में फोटो, नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों को हाइड या शो करने का विकल्प है। इसके लिए ऐप में चुनिंदा बॉक्स भी हैं, जिन्हें चेक या अनचेक कर यूजर अपनी डिटेल्स मैनेज कर सकते हैं।
QR कोड से पहचान
इस ऐप में ओपन करते समय सबसे पहले यूजर्स को एक QR कोड दिखाई देगा, जिसमें आधार नंबर पूरी तरह से हाइड रहेगा। जब यूजर चाहेगा, तब क्लिक करने पर आधार से जुड़ी डिटेल्स दिखाई देंगी।
Android और iOS दोनों में उपलब्ध
यह ऐप फिलहाल के लिए एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। वही, जिन भी यूजर्स के फोन में पहले से आधार ऐप है, उन्हें नया वर्जन पाने के लिए ऐप को बस अपडेट करना होगा।
ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम अजित पवार के हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल






