भोपाल में ‘हनीट्रैप’ गिरोह का खुलासा, नशीली चाय से बेहोश कर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव

bhopal honeytrap case

Honeytrap Case:  भोपाल से एक सनसनी खबर सामने आई है। भरोसे को शर्मसार करने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने अपनी ही करीबी सहेलियों की खिलाफ साजिश रचकर दुष्कर्म कराने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का मामला आया है। जहां पर पीड़िता का कहना है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया, फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

बता दें कि जैसे ही इस मामले की खबर पुलिस को मिली, तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दोस्ती के नाम पर रचा जाल

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और  वह भोपाल में अपना करियर बनाने के लिए आई थी, लेकिन यह सब उसके साथ होने के बाद वह अपने मामा के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई। वही, युवती के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 को एक बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात अमरीन उर्फ माहिरा नाम की युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई और वह अमरीन के घर रहने लगी।

धर्म परिवर्तन कराकर भाई से शादी करवाई

पीड़िता का आरोप है कि अमरीन ने पहले भी अपनी एक सहेली का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी अपने भाई से कराई थी। अब वह उसे भी इसी जाल में फंसाना चाहती थी। युवती का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके खिलाफ दोस्तों ने साजिश रचना शुरू कर दिया।

नशीला पदार्थ देकर किया शोषण

पीड़िता के अनुसार, अगस्त 2025 में अमरीन के परिचित चंदन यादव ने उसे धमकाया और फिर जबरदस्ती एक स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधीनगर ले गई, जहां उसके भाई बिलाल ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया।

दोस्ती के जाल में फंसाकर रेप और धर्म परिवर्तन का आरोप
दोस्ती के जाल में फंसाकर रेप और धर्म परिवर्तन का आरोप

अहमदाबाद ले जाकर किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि दिसंबर 2025 में उसे अहमदाबाद ले जाया गया, जहां पर यासिर और आशु नामक युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी कहा कि उसे जबरन छोटे कपड़े पहनने, पब और लाउंज में जाने तथा अनजान लोगों से मिलने पर मजबूर किया गया। इसका जब युवती विरोध करती थी, तो उसे धमकियां दी जाती थीं।

दूसरी युवती ने भी खोला राज

जब यह मामले के सामने आया, तो एक और युवती पुलिस के पास पहुंची। उसने कहा कि वह शादी और पार्टियों में वेटर का काम करती थी। अमरीन ने उसे अच्छी कमाई का लालच देकर अपने साथ काम करने के लिए बुलाया। युवती ने आरोप लगाया है कि वहां चंदन यादव, चानू और यासिर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है।

वही, दूसरी पीड़िता ने भी कहना है कि बाद में उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया और उसकी अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल किया जाता था। डर और बदनामी के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन पहली पीड़िता के सामने आने के बाद उसके अंदर हिम्मत आई और फिर उसने भी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज की FIR

भोपाल पुलिस ने दोनों युवतियों की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और बाकी लोगों की तलाश तेजी के साथ की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि  केस की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच बारिकी से की जा रही है, जिसमें मानव तस्करी, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप आदि मामले शामिल हैं।

सख्त कार्रवाई की मांग

जब से यह मामला सामने आया है। सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। बजरंग दल ने इसे संगठित गिरोह का मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और इसके अलावा, कई स्थानों पर इस मामले को लेकर युवतियों व लड़कियों को जागरूक भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  PF यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना फॉर्म भरे मिलेगा अटका हुआ पैसा

Recent Posts